
नई दिल्ली। अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को मात दे चुकी राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने अगले मुकाबले में अलग रंग की जर्सी में मैदान में उतरेगी। जी हां, राजस्थान रॉयल्स की टीम का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होना है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम गुलाबी जर्सी में खेलने के लिए उतरेगी।
पिंक सिटी में पिंक ड्रेस-
जयपुर को पिंक सिटी के रूप में भी जाना है। कारण कि जयपुर की ज्यादातर पुरानी भवनों का रंग गुलाबी है। अब शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान के खिलाड़ी गुलाबी शहर में गुलाबी जर्सी में उतरेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है?
ये है वजह-
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य के साथ सवाई मानसिंह स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुलाबी जर्सी में खेलेगी। राजस्थान की ओर से बुधवार को शुरू की गई 'कैंसर आउट अभियान' में कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ उनके टीम साथी हेनरिक क्लासेन, कृषणप्पा गौतम और महिपाल लोहरोर ने लोगों से इस अभियान में जुड़ने का अनुरोध किया।
क्या कहा रहाणे ने -
रहाणे ने एक बयान में कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में मैं सोचता हूं कि यह एक छोटी से पहल है लेकिन कैंसर मुक्त समाज की दिशा में यह एक बहुत बड़ा कदम है। मुझे उम्मीद है कि इसमें जागरूकता लाने के लिए हम जीतना कर सकते हैं, करेंगे।
अन्य कई संस्थाएं है साथ -
लागों में व्यापक जागरुकता लाने के लिए राजस्थान की टीम शुक्रवार को तीन रंगों गुलाबी, चैती और जामुन में मैदान में उतरेगी। गुलाबी रंग स्तर कैंसर, जामुन रंग मौखिक कैंसर और चैती रंग गर्दन के कैंसर का प्रतीक है। राजस्थान के कैंसर के खिलाफ अभियान में राज्य सरकार, नेशनल कैंसर ग्रिड, इंडियन कैंसर सोसायटी और इंडियन डेंटल एसोसिएशन भी साथ हैं।