क्रिकेट

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज को ले कर इस राजनेता ने दिया बड़ा बयान, जाने पूरी खबर

राजीव शुक्ला का कहना है की पाकिस्तान में जिस तरह का माहौल है, ऐसे में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध पर विचार भी नहीं किया जा सकता

2 min read
BCCI,Indian cricket team,T20 series,Test series,ODI series,Pakistan cricket team,india vs pakistan,PCA,rajiv shukla,IPL chairman Rajiv Shukla,

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच लेम समय से कोई भी सीरीज नहीं खेली गई है। राजनैतिक मतभेद होने के कारण भारत पाकिस्तान से किसी प्रकार का सम्बन्ध नहीं रखना चाहता। दोनों के बीच आखिरी वनडे सीरीज 2013 में खेली गई थी, वही बात की जाए टेस्ट मैचों की तो भारत ने पाकिस्तान से आखिरी टेस्ट मैच 2007 में खेला था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे की भारत पाकिस्तान टेस्ट सीरीज खेल सकता है लेकिन आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने इस बात को नकारते हुए कहा है की अभी पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध पर विचार भी नहीं किया जा सकता है।

ऐसे माहौल में कोई भी क्रिकेट संबंध नहीं रखेगा।
कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला का कहना है की पाकिस्तान में जिस तरह का माहौल है, ऐसे में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध पर विचार भी नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब तो भारत भविष्य में पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं खेलेगा। हमको अपने क्रिकेटरों की सुरक्षा से जरा भी खिलवाड़ नहीं करना है। पाकिस्तान से अब भारत फिलहाल तो कोई भी क्रिकेट संबंध नहीं रखेगा।

फिर शहीद हुए जवान
आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला रविवार को यहां उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वर्किंग कमेटी की बैठक में शिरकत करने आए थे। एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आज ही सीमा पर हमारे एक मेजर समेत चार जवान शहीद हुए हैं। ऐसे में आप किसी देश के साथ खेल संबंध कैसे बना सकते हैं।

सुरक्षा पर भरोसा नहीं
शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान पर अब सुरक्षा और विशेष तौर पर क्रिकेट खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी क्रिकेट के संबंध तभी हो सकते हैं जब आपसी सम्बंध अच्छे हों। किसी के भी मन में कोई भी गलत विचार न हो। कोई भी खेल भय और असुरक्षा के वातावरण में नहीं खेला जा सकता है। बीसीसीआई ने तय कर लिया है कि पाकिस्तान से अब क्रिकेट को लेकर कोई बात नहीं होगी।

Published on:
25 Dec 2017 11:41 am