6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस मैच में एक खिलाड़ी ने मारे 1 ओवर में 6 छक्के तो दूसरे ने जड़ दिया सबसे कम गेंदों में शतक… देखें वीडियो

इस टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में ही 201 रन बनाए फिर भी नहीं जीत पाई

less than 1 minute read
Google source verification
pakistani player

नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक मैच खेला गया सिर्फ 10 ओवर का। इस मैच में कई इंटरनेशनल खिलाड़ी खेल रहे थे। इस चैरिटी मैच को पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और कप्तान शाहिद अफ्रीदी की एक फाउंडेशन ने ऑर्गनाइज किया था। भले ही यह मैच चैरिटी का हो लेकिन इस टी10 मैच में पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों की किस्मत चमका दी। पाकिस्तान के दो अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बाबर आजम और शोएब मलिक ने शानदार बल्लेबाजी की।

इस मैच में एसएएफ रेड की तरफ से खेल रहे शोएब मलिक ने अपोजिट टीम के गेंदबाज बाबर आजम के एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए। बाद में बैटिंग के लिए उतरी एसएएफ ग्रीन टीम से बाबर आजम ने सिर्फ 26 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया। इस पारी में बाबर आजम ने कुल 11 छक्के और 7 चौके लगाए। दोनों टीमों ने इस छोटे से फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाज की लेकिन ग्रीन टीम विजयी हुई। ग्रीन टीम की तरफ से खेल रहे शाहिद अफ्रीदी ने चौका मार कर टीम को जीता दिया।

बता दें कि शोएब मलिक T-10 फॉर्मेट में 1 ओवर में 6 छक्के मारने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा टी20 फॉर्मेट पर भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह ने यह कारनामा किया हुआ है। बता दें कि एसएएफ रेड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 200 रन बनाए थे। जिससे एसएएफ ग्रीन को 201 रनों का लक्ष्य रखा मिला था। लेकिन बाबर आजम की शानदारी बल्लेबाजी की बदौलत ग्रीन टीम ने यह मैच आसानी से जीत लिया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग