6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसपीएल के सुपर सिक्स में पहुंची ताहिरी बॉयज टीम

सिवनी में लगा क्रिकेट का महाकुंभ

2 min read
Google source verification
Cricket competition in pali

क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारम्भ के बाद मैच खेलते खिलाड़ी।

सिवनी. सिवनी प्रीमियर लीग (एसपीएल) का आगाज शनिवार को शहर के मध्य बड़े मिशन स्कूल मैदान में हुआ। पहले दिन तीन मैच खेले गए। पहला मैच ब्लास्टर बॉयज ओर हॉस्टल बॉयज के मध्य खेला गया। इसमें ब्लास्टर बॉयज ने टॉस जीतकर पहलेबाज़ी की। टीम के ओपनर बल्लेबाज़ आकिब और विक्की ने जोरदार छक्के लगाते टीम के लिए महत्पूर्ण रन बनाकर स्कोर 12 ओवर में 167 तक पहुंचाया। वहीं हॉस्टल बॉयज़ इस लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई। पूरी टीम 46 रनों पर ऑल आउट हो गई।
एसपीएल का दूसरा मैच नेशनल स्पोर्टिंग ओर ताहिरी बॉयज़ के मध्य हुआ। इसमें ताहिरी बॉयज़ ने जीत हासिल की। तीसरा मैच 3 बजे से ब्लास्टर बॉयज़ ओर ताहिरी बॉयज के मध्य खेला गया। ताहिरी बॉयज़ के बॉलर्स ने शानदार गेंदबाज़ी करके लगातार विकेट गिरते रहे और शाहरुख और सुशील ने 3-3 विकेट तथा सद्दाम ओर बब्बू ने 2-2 विकेट झटके। इस तरह ब्लास्टर बॉयज को 62 रनों पर ढेर कर दिया और 63 रनों के लक्ष्य को मात्र 9 ओवरों में पार कर मैच जीत लिया। इस तरह ताहिरी बॉयज़ सुपर सिक्स में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।
प्रतियोगिता के पहले दिन सिवनी विधायक दिनेश राय, सीएमओ नवनीत पांडे, कोतवाली टीआई प्रदीप बाल्मीकि, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, वरिष्ठ अधिवक्ता जक़ी अनवर, पार्षद गप्पू तिवारी, नानू पंजवानी, समाजसेवी प्रदीप बैस वरिष्ठ खि़लाडी राजिक कुरैशी, नरेन्द्र ठाकुर, काबिज खान सहित अन्य उपस्थित रहे।
आज खेले जाएंगे दो मैच -
प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 10 बजे मिशन बॉयज और ब्लू इलेवन के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मैच हिन्द स्टार व राजपुताना क्लब के मध्य होगा। आयोजन समिति ने खेलप्रेमियों से कहा है कि खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन करने खेल मैदान में उपस्थित हों।

शतरंज, कबड्डी, खो-खो में गांव की टीम रही विजेता

सिवनी. खेल महोत्सव का आयोजन अशासकीय शैक्षणिक संगठन (अशैस) द्वारा स्थानीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस के प्रभारी जिला प्रवक्ता जेपीएस तिवारी ने कहा कि नगर के विकास में गांव का विशेष योगदान होता है। जब गांव की प्रतिभा मंच पर आकर अपनी कला को निखारती है तो निश्चित ही उस गांव का गौरव बढ जाता है। अशैस के माध्यम से अनेक गांव की प्रतिभाओं ने टेबिल टेनिस, शतरंज, कबड्डी, खो-खो तथा क्रिकेट के माध्यम से शामिल होकर एक नया इतिहास रचा है। इसके लिए सभी खिलाडी प्रशंसा के पात्र हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस की महिला उपाध्यक्ष अल्पना राणा ने कहा कि जब बच्चों को मैदान में खेलते हुए देखते हंै तो निश्चित ही हमें अपने बचपन के दिन याद आ जाते हैं। जब ना तो इतने अच्छे ग्राउंड हुआ करते थे और ना ही इतनी अच्छी सुविधाएंं। निश्चित ही अशैस का यह प्रयास सराहनीय है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता असलम खान ने कहा कि यह खेल महोत्सव अपने लक्ष्य को प्राप्त करे और आयोजक इन प्रतिभाओं को भविष्य में भी अवसर प्रदान करें। बाबा तिवारी ने कहा बच्चे निश्चित ही इसके माध्यम से प्रतिभाओं को निखार रहे हैं।