क्रिकेट

रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में नौसिखिया साबित हुई बिहार, सिर्फ 3 बल्लेबाजों ने छुआ दहाई का आकड़ा

रणजी ट्रॉफी के राउंड 1 के प्लेट ग्रुप मुकाबले में बिहार टीम उत्तराखंड के खिलाफ 60 रन पर ऑल-आउट हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2018, 3:53 PM IST
bihar vs uttrakhand
रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में नौसिखिया साबित हुई बिहार, सिर्फ 3 बल्लेबाजों ने छुआ दहाई का आकड़ा

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2018 के पहले दिन देहरादून में चल रहे बिहार और उत्तराखंड के बीच मुकाबले में 17 सालों बाद वापसी कर रही बिहार की टीम पहली पारी में मात्र 60 रन पर सिमट गई। बिहार का प्रदर्शन विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा रहा था जहां वह क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। हलाकि उनका सफर क्वार्टरफाइनल में मुंबई ने बेरहमी से खत्म कर दिया था।


22 ओवर में सिमटी बिहार-
देहरादून के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार सिर्फ 22.1 ओवरों में ही ऑल-आउट हो गई। उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जोकि सही साबित हुआ। बिहार ने बिना रन बनाए ही अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यह दोनों विकेट दीपक धपोला ने ही लिए थे। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज पैर नहीं जमा सका और टीम मात्र 22.1 ओवर में सिमट गई। बिहार के लिए सर्वाधिक रन विवेक मोहन(13) ने बनाए। बिहार के केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आकड़ा छूने में कामयाब रहे। उत्तराखंड के दीपक धपोला ने 6 विकेट झटके।


उत्तराखंड ने ली बढ़त-
बिहार को कम रनों पर समेट बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड ने चायकल तक 3 विकेट के नुक्सान पर 124 रन बना लिए थे। करणवीर कौशल 61 और सौरभ रावत 47 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उत्तराखंड ने 64 रनों की बढ़त ले ली है।


लगातार दूसरी बार छोटे स्कोर पर आउट हुई बिहार-
बिहार की टीम उत्तराखंड के खिलाफ सस्ते में आउट होने से पहले मुंबई के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में भी सस्ते में निपट गई थी। उस मैच में बिहार मात्र 69 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। मुंबई ने वह मैच 9 विकेट से जीत लिया था।

Published on: