क्रिकेट

Ranji Trophy Final: पुंडीर के बाद डोगरा-कन्हैया की दमदार पारी, दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर 500 के पार

कर्नाटक क्रिकेट टीम के खिलाफ हुबली में खेले जा रहे खिताबी मैच में दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक जम्मू-कश्मीर ने 527/6 का स्कोर बनाया। बारिश और खराब रोशनी के कारण दिन जल्दी समाप्त हो गया।

2 min read
Feb 25, 2026
रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फ़ाइनल जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेला जा रहा है (Photo - IANS)

Karnataka vs Jammu and Kashmir, Final, Ranji Trophy 2025-26: जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के खिताबी मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। इस टीम ने केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर जारी मुकाबले के दूसरे दिन तक 6 विकेट खोकर 527 रन बना लिए हैं।

ये भी पढ़ें

SA vs WI: दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच कांटे की टक्कर, बेहद खतरनाक है हेड टू हेड रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

शुभम पुंडीर और यावर हसन की शानदार साझेदारी

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरुआत निराशाजनक रही। इस टीम को 18 के स्कोर पर कामरान इकबाल (6) के रूप में बड़ा झटका लगा। इसके बाद शुभम पुंडीर ने यावर हसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

अब्दुल समद का अर्धशतक

यावर 13 चौकों के साथ 88 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान पारस डोगरा बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन पहले दिन 9 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। यहां से शुभम ने अब्दुल समद (61) के साथ 124 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। शुभम खेल के दूसरे दिन 121 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 12 चौके शामिल रहे।

पारस डोगरा की बेहतरीन बल्लेबाजी

दूसरे दिन पारस डोगरा अपनी पारी को आगे बढ़ाने मैदान पर उतरे। उन्होंने कन्हैया वाधावन के साथ 110 रन जुटाए। कन्हैया 9 चौकों के साथ 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जहां से डोगरा ने साहिल लोत्रा के साथ 54 रन जोड़े। पारस डोगरा 8 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद साहिल ने दिन की समाप्ति तक आबिद मुश्ताक के साथ 56 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया है।

साहिल 97 गेंदों में 7 चौकों के साथ 57 रन बना चुके हैं, जबकि आबिद ने 2 चौकों के साथ 20 रन टीम के खाते में जोड़े हैं। मुकाबले के तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर की टीम स्कोरबोर्ड पर कुछ और रन जोड़कर कर्नाटक को दबाव में लाना चाहेगी। शुरुआती दो दिनों के खेल तक कर्नाटक की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए हैं, जबकि विद्याधर पाटिल, श्रेयस गोपाल और शिखर शेट्टी ने 1-1 विकेट निकाला है।

ये भी पढ़ें

IND vs ZIM: क्या चेन्नई में उलटफेर करेगा जिम्बाब्वे, या भारत हासिल करेगा एकतरफा जीत? पढ़ें चेपॉक की पिच का हाल

Also Read
View All
Rinku Singh Father Health Update: रिंकू सिंह का ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलना मुश्किल! पिता की हालत गंभीर, फोर्थ स्टेज कैंसर के कारण सीसीयू में भर्ती

SA vs WI: दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच कांटे की टक्कर, बेहद खतरनाक है हेड टू हेड रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

SA vs WI: सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें, जानिए किसकी जीत से भारत को फायदा

T20 World Cup 2026: रिंकू सिंह की वापसी पर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का बड़ा बयान, बताया कब टीम इंडिया से जुड़ेंगे?

T20 Ranking: ईशान किशन की टॉप 5 में एंट्री, टी20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहने के बाद भी नंबर 1 पर है यह बल्लेबाज, देखें ताजा रैंकिंग

अगली खबर