
पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया (Photo- IPL 'X')
PBKS vs LSG: IPL 2026 का 29वां मुकाबला जाब किंग्स ( PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। इस मैच में PBKS ने शानदार प्रदर्शन करते हुए LSG को 54 रनों से हरा दिया है। PBKS से मिले 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। IPL 2026 सीजन में पंजाब किंग्स की यह पांचवीं जीत है।
पंजाब किंग्स से मिले 255 लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शानदार शुरुआत हुई। आयुष बदोनी और मिचेल मार्श ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.6 ओवर में 61 रन जोड़े। मार्श 28 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बदोनी ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौकै और एक छक्का लगाया। कप्तान ऋषभ पंत अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 23 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की दमदार पारी खेली। पंत ने अपनी इस पारी में एक चौका और 4 छक्के लगाए।
निकोलस पूरन की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही। निकोलस 9 रन बनाकर आउट हुए। एडेन मार्करम और मुकेश चौधरी ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 33 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रन बनाए, तो मुकुल 17 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में मार्को जानसेन ने 37 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक और चहल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
पंजाब किंग्स (PBKS) ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए। PBKS की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआत में प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की साझेदारी निभाई। कोनोली ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए।
वहीं, प्रियांश ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 37 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली। प्रियांश ने अपनी पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए। श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर आउट हुए। PBKS के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया, जबकि नेहल वढेरा ने 13 रन बनाए। अंतिम ओवरों में शशांक सिंह ने 6 गेंदों में 17 रन बनाए। LSG की तरफ से गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने सिर्फ 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि एम सिद्धार्थ ने 35 रन खर्च करते हुए 2 विकेट निकाले। मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। LSG की यह इस सीजन की चौथी हार है।
Updated on:
20 Apr 2026 12:28 am
Published on:
20 Apr 2026 12:22 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
