19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PBKS तोड़ सकती थी IPL इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, लेकिन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने डाल दिया हथियार

IPL 2026 PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 255 रन का लक्ष्य रखा है। हालांकि, पंजाब किंग्स जिस तरीके से शुरुआत में बल्लेबाजी कर रही थी, लग रहा था कि वह आईपीएल के सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी, लेकिन मध्यक्रम के […]

2 min read
Google source verification
Priyansh Arya

प्रियांश आर्या (फोटो- iANS)

IPL 2026 PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 255 रन का लक्ष्य रखा है। हालांकि, पंजाब किंग्स जिस तरीके से शुरुआत में बल्लेबाजी कर रही थी, लग रहा था कि वह आईपीएल के सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने निराश किया, जिसमें श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं, जो सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं निहाल वढेरा और शशांक सिंह भी कुछ खास नहीं कर सके, जिसकी वजह से पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 254 रन ही बना सकी।

कूपर-प्रियांश ने मचाई तबाही

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुल्लांपुर के इस क्रिकेट स्टेडियम में प्रियांशु आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की, लेकिन मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद पर प्रभसिमरन को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद प्रियांशु आर्य और कूपर कनोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेजी से आगे बढ़ाया और दोनों ने मिलकर 12 ओवर में ही टीम का स्कोर 160 के पार पहुंचा दिया। 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कनोली आउट हुए। उन्होंने 46 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए।

अगले ही ओवर में प्रियांश आर्य भी शतक से चूक गए और 93 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उस समय तक लग रहा था कि पंजाब किंग्स 300 के करीब पहुंच जाएगी और आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना लेगी।

हालांकि, इसके बाद श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा और शशांक सिंह कुछ खास नहीं कर सके और टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रन ही बना सकी।

गेंदबाजी की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मणिमरण सिद्धार्थ ने 3 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट झटके। प्रिंस यादव को भी 2 सफलताएं मिलीं और उन्होंने 25 रन खर्च किए। वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 56 रन दिए और उनका इकॉनमी रेट 14 का रहा। मोहसिन खान ने 4 ओवर में 43 रन खर्च किए। शमी और मोहसिन दोनों को 1-1 विकेट मिला। आवेश खान ने 3 ओवर में 46 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। एडेन मार्करम के एक ओवर में 32 रन बने, जिसमें 5 छक्के शामिल थे।