19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईडन गार्डेंस में आया चक्रवात! 75 रन के अंतराल में RR ने गंवा दिए 9 विकेट, वरुण चक्रवर्ती बने अबूझ पहेली

Varun Chakravarthy vs RR: आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स 155 रन पर सिमट गई, जहां वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की शानदार गेंदबाजी ने टीम की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

2 min read
Google source verification
IPL 2026 KKR vs RR

राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- IANS)

IPL 2026, KKR vs RR Update: आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम 155 रन पर रुक गई। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर 9 विकेट गंवाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी ने बनाए, लेकिन वह भी फिफ्टी नहीं पूरा कर सके और 46 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

6 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा

सूर्यवंशी के आउट होने के बाद विकेट गिरने का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ कि टीम सिर्फ 155 रन तक ही पहुंच सकी। दोनों सलामी बल्लेबाजों को छोड़ दें कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू सका। शिमरन हेटमायर 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान रियान पराग ने 12 रन बनाए। इसके अलावा ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने भी बल्लेबाजी की, लेकिन इनमें से कोई भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

राजस्थान की इस स्थिति के सबसे बड़े कारण रहे वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन। दोनों ने मिलकर आठ ओवर में राजस्थान रॉयल्स के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और सिर्फ 50 रन खर्च किए। इन दोनों के अलावा कार्तिक त्यागी ने भी शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके। कैमरन ग्रीन की जमकर धुनाई हुई और उन्होंने चार ओवर में 37 रन खर्च किए। रमनदीप सिंह ने भी दो ओवर डाले और 26 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

46 रन बना सके सूर्यवंशी

इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और 8 ओवर में 79 रन जोड़ दिए। नौवें ओवर में सूर्यवंशी 46 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद ध्रुव जुरेल भी चक्रवर्ती का शिकार बने। यशस्वी जायसवाल को सुनील नरेन ने आउट किया, जबकि रियान पराग वरुण चक्रवर्ती की गेंद को समझ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड हो गए।

डोनोवन फरेरा को सुनील नरेन ने अपनी ही गेंद पर कैच कर राजस्थान की आधी टीम समेट दी। इसके बाद शिमरन हेटमायर और रविंद्र जडेजा को कार्तिक त्यागी ने पवेलियन की राह दिखाई। जोफ्रा आर्चर रन आउट हुए, जबकि रवि बिश्नोई को कार्तिक त्यागी ने टिम शेफर्ड के हाथों कैच कराया। राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी दो ओवर में चार विकेट गंवा दिए, जिसकी वजह से टीम 160 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी।