
नई दिल्ली । पालम स्थित एयर फोर्स स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मैदाम पर शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान सुरक्षा की भारी चूक सामने आई। इस मैदान पर ग्रुप-ए में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच मैच जारी था, तभी बीच मैदान में एक शख्स कार लेकर घुस आया। वेबसाइट ईएसपीनक्रिकइंफो के मुताबिक, इस शख्स ने अपना नाम गिरीश शर्मा बताया। इसका कहना है कि इसने किसी तरह की सुरक्षा नहीं देखी और गलती से मैदान में आ गया। इसने अंपायरों और खिलाड़ियों के रोकने के बाद भी उनकी बात नहीं सुनी।
यह घटना शाम 4:40 बजे हुई जब मैच खत्म होने में 20 मिनट का समय बाकी था। तभी बीच मैदान में एक शख्स कार लेकर घुस आया। पिच तक गाड़ी लेकर पहुंचे शख्स का नाम गिरीश शर्मा है और उसका दावा है कि उसे गेट पर कोई सुरक्षा अधिकारी या गार्ड नहीं मिला और वो रास्ता भटक गया था। हालांकि ये माना जा रहा है कि वो शख्स झूठ बोल रहा है और उसने जानबूझकर मैदान के अंदर गाड़ी घुसाई और पिच के ऊपर गाड़ी चलाई। खिलाड़ियों और अंपायरों ने उसे रोकने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं रुका। मेंइस मैच में सुरेश रैना , गौतम गंभीर , ईशांत शर्मा और ऋषभ पंत जैसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी खेल रहे थे। इस विवाद के बाद अंपायरों ने आधे घंटे देर बाद दिन का खेल खत्म करने की घोषणा की। मैच रेफरी ने पिच का मुआयना करने के बाद इस पर खेलने की अनुमति दी।
घटना के समय उत्तर प्रदेश की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। इस मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 291 रन बनाए थे जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 269 पर सिमट गई थी। दिल्ली कि तरफ से गौतम गंभीर (86) और ध्रुव शोरे (98) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरी पारी में यूपी की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए हैं। यूपी के कप्तान सुरेश रैना की फॉर्म लगातार खराब चल रही है। पहली पारी में 10 रन पर आउट होने के बाद वो दूसरी पारी में 16 रन बनाकर इशांत शर्मा कि गेंद पर आउट हो कर पैवेलियन लौट गए।