30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैराथन पारी खेल पुजारा ने तोड़ा 70 साल पुराना रिकॉर्ड, एक और पारी से बनेगे एशिया के नं-1

554 रनों का पीछा करते हुए झारखंड की टीम 64 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 197 रन बना चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 3 Nov 2017, 1:51 PM IST

cheteshwar pujara

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अभी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी खेल रहे है। जहां वह सौराष्ट्र की टीम के कप्तान है। लंबी पारी खेलने के लिए मशहूर पुजारा ने रणजी के तीसरे राउंड के मैच में एक और जोरदान पारी खेली। झारखंड के खिलाफ पुजारा ने दोहरा शतक लगाया। इस मैराथन पारी के साथ पुजारा ने 70 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। खास बात यह है कि पुजारा अब एशिया में नंबर वन बनने के काफी करीब आ गए है। बता दें कि पुजारा का यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 12वां दोहरा शतक है।

विजय मर्चेट का 70 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
चेतेश्वर पुजारा ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ते हुए विजय मर्चेट जैसे दिग्गज बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया है। पुजारा का यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 12वां दोहरा शतक है। इसी के साथ वह इस प्रारूप में सबसे अधिक दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पुजारा से पहले किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 12 दोहरे शतक नहीं लगाए थे। उनके पहले विजय मर्चेट ने 11 दोहरे शतक लगाए थे।

पुजारा ने खेली कप्तानी पारी
पुजारा ने दूसरे दिन झारखंड के खिलाफ 204 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 553 रनों पर घोषित कर दी। दिन का खेल खत्म होने तक उसने झारखंड के 52 रनों पर ही दो विकेट गिरा दिए हैं। पुजारा ने अपनी पारी में 355 गेंदों का सामना किया और 28 चौके लगाए। उनके अलावा चिराग गानी ने 108 और प्रेरक मांकड़ ने 85 रनों की पारी खेली।

अब यह है मैच का हाल
554 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए झारखंड की टीम अभी संघर्ष कर रही है। 62 ओवर की बल्लेबाजी के बाद झारखंड ने 197 रन बना लिया है। टीम के चार बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके है। अभी क्रीज पर इंशाक सिंह और कौशल कुमार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इससे पहले अपनी पहली पारी खेलने उतरी झारखंड ने नाजिम सिद्दीकी (5) और शशांक राठौर (12) के रूप में दो विकेट खो दिए हैं।