क्रिकेट

नेशनल क्रश एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस क्रिकेटर पर हुई फिदा

Rashmika Mandanna : क्रिकेट के प्रति बॉलीवुड एक्ट्रेस का प्यार किसी से छिपा नहीं है। कई बार ऐसे मौके आए हैं, जब फिल्म अभिनेत्रियों की क्रिकेटर्स के प्रति दिवानगी उजागर हुई है। इसी बीच नेशनल क्रश एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक भारतीय क्रिकेटर पर फिदा हो गई हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया है।
2 min read
rashmika-mandanna-told-ms-dhoni-her-favorite-cricketer.jpg

Rashmika Mandanna : क्रिकेटर्स और बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस का पुराना नाता रहा है। कई बार बॉलीवुड अभिनेत्रियों की क्रिकेट प्रति दिवानगी सिर चढ़कर बोली है। जब से बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने साउथ की फिल्म डियर कॉमरेड में महिला क्रिकेटर का किरदार निभाया है, उसके बाद से वह क्रिकेट फैंस की भी चहेती बन गई हैं। वहीं फिल्म के बाद से रश्मिका मंदाना की क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ गई है। बता दें कि नेशनल क्रश एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक क्रिकेटर पर फिदा हो गई हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया है। आइये आपको भी बताते हैं कि ये क्रिकेटर कौन है और क्यों रश्मिका इस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं।


बता दें कि फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना 2014 में क्लीन एंड केयर फ्रेश फेस का अवॉर्ड जीतकर पहली बार सुर्खियों में आई थीं। इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड केयर का एड भी किया। उनकी पहली फिल्म किरिक पार्टी थी, जिसमें वह रक्षित शेट्टी के साथ मुख्य भूमिका में थीं। रक्षित के साथ रश्मिका लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहीं। इसके बाद 2019 में उनकी फिल्म डियर कॉमरेड ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

कॉमरेड फिल्म से बनीं क्रिकेट फैंस की चहेती

रश्मिका मंदाना ने डियर कॉमरेड में एक महिला क्रिकेटर का रोल निभाया था। इस फिल्म में रश्मिका ने अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद रश्मिका का द पुष्पा फिल्म का सुपरहिट गाना सामी ओ सामी... काफी फेमस हुआ। इस गाने से रश्मिका को भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्धि मिली। डियर कॉमरेड के बाद वह क्रिकेट फैंस की भी चहेती बन गईं।

यह भी पढ़े -विराट की खराब फॉर्म से बढ़ी टेंशन, स्मिथ-रूट और बाबर आजम ने भी पछाड़ा

शुभमन गिल या सूर्यकुमार नहीं

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने एक साक्षात्कार के दौरान बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने इस दौरान एक क्रिकेटर का नाम बताया है, जिसे वह सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। रश्मिका मंदाना का यह फेवरेट क्रिकेटर शुभमन गिल या सूर्यकुमार यादव नहीं है। बल्कि भारतीय टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले एमएस धोनी हैं। रश्मिका ने कहा कि धोनी अपनी कप्तानी के चलते आईपीएल में भी छाए रहते हैं। इसलिए धोनी अभी भी मेरे फेवरेट क्रिकेटर हैं।

यह भी पढ़े -अहमदाबाद टेस्ट में ये खिलाड़ी साबित होगा भारत का ट्रंप कार्ड

Published on:
05 Mar 2023 01:47 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान