क्रिकेट

Ind vs Zim: रवि बिश्नोई के निशाने पर अक्षर पटेल समेत तीन भारतीयों का रिकॉर्ड, सिर्फ 2 विकेट लेते ही बनेंगे नंबर-1

Ravi Bishnoi T20I record: भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में रवि बिश्‍नोई के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। सिर्फ दो विकेट लेते ही वह जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले भारतीय बन जाएंगे।
less than 1 minute read
Jul 24, 2026
Ravi Bishnoi
भारतीय स्पिनर रवि बिश्‍नोई। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Ravi Bishnoi T20I Wickets against Zimbabwe: भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत टीम इंडिया ने 7 विकेट से एकतरफा जीत के साथ की है। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है। अब कप्‍तान श्रेयस की नजर शनिवार को दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्‍जा करने पर होगी। वहीं, इस सीरीज में स्‍टार स्पिनर रवि बिश्‍नोई भी अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर सकते हैं। वह दो विकेट लेते ही जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले भारतीय बन जाएंगे।

रवि बिश्‍नोई के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ सबसे ज्‍यादा 8-8 विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और मुकेश कुमार के नाम दर्ज हैं। पटेल ने सात मैचों में महज 6.36 की इकॉनमी से रन खर्चते हुए 8 विकेट लिए तो सुंदर ने सिर्फ 5.16 की इकॉनमी और मुकेश ने 7.37 की इकॉनमी से 8-8 विकेट चटकाए। जबकि रवि बिश्‍नोई 6 मैचों में 5.65 की इकॉनमी से सात विकेट ले चुके हैं, वह दो विकेट लेते ही इन तीनों भारतीयों को पीछे छोड़ देंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

खिलाड़ीअवधिमैचविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनइकोनॉमी
वॉशिंगटन सुंदर2024583/155.16
अक्षर पटेल2015–2026783/176.36
मुकेश कुमार2024384/227.37
रवि बिश्नोई2024–2026674/135.65
बी सरन2016264/105.12
आवेश खान2024363/157.54
जसप्रीत बुमराह2016–2026453/115.26
रविचंद्रन अश्विन2010–2022353/227.66
शिवम दुबे2024–2026552/2510.07
अर्शदीप सिंह2022–2026243/245.50
अशोक डिंडा2010242/156.00

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट

खिलाड़ीटीममैचविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनइकोनॉमी
ब्लेसिंग मुजरबानीजिम्बाब्वे8102/197.50
वॉशिंगटन सुंदरभारत583/155.16
अक्षर पटेलभारत783/176.36
सिकंदर रजाजिम्बाब्वे1283/257.36
मुकेश कुमारभारत384/227.37
रवि बिश्नोईभारत674/135.65
बरिंदर सरनभारत264/105.12
आवेश खानभारत363/157.54
क्रिस्टोफर मपोफूजिम्बाब्वे463/338.50
जसप्रीत बुमराहभारत453/115.26
Updated on:
24 Jul 2026 02:36 pm
Published on:
24 Jul 2026 02:36 pm