क्रिकेट

जो रूट को मात दे अश्विन ने अपने नाम किया आईसीसी का यह बड़ा अवॉर्ड

-इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अश्विन को आईसीसी पुरुष ऑफ द मंथ चुना गया। -इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अश्विन ने लिया था टेस्ट कॅरियर का 400वां विकेट।-न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की ब्यूमोंट ने लगातार जड़े थे 3 अर्धशतक।  

2 min read
Mar 09, 2021

नई दिल्ली। भारत (India) के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (ravichandran ashwin) और इंग्लैंड (England) की फीमेल सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) को फरवरी महीने के लिए आईसीसी ने क्रमश: पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ (icc player of the month) चुना है। आईसीसी ( icc ) ने बयान जारी कर बताया कि अश्विन को हाल ही में इंग्लैंड (England) के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ (icc player of the month) चुना गया है।

अश्विन ने झटके 400 टेस्ट विकेट
अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में हुए दूसरे टेस्ट में शनदार प्रदर्शन करते हुए 106 रन बनाए थे और उन्होंने अहमदाबाद में हुए तीसरे टेस्ट के दौरान अपने टेस्ट कॅरियर का 400वां विकेट लिया था। अश्विन के अलावा ब्यूमोंट को न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में खेली गई सीरीज में उम्दा प्रदर्शन के लिए महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।

ब्यूमोंट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
ब्यूमोंट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले में अर्धशतक बनाए थे और कुल 231 रन बनाए थे। अश्विन के प्रदर्शन पर आईसीसी वोटिंग अकादमी के प्रतिनिधि इयान बिशप ने कहा, अश्विन ने सीरीज में लगातार विकेट लिए। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सीरीज में टीम के लिए बड़ा योगदान दिया। दूसरे टेस्ट में अश्विन का शतक काफी अहम था। उनकी इस पारी ने ही इंग्लैंड के लिए दूसरे टेस्ट में परेशानी खड़ी की थी।

रूट को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया
रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) को फरवरी महीने का आईसीसी का बेस्ट क्रिकेटर चुना गया है। अश्विन ने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया है। रविचंद्रन अश्विन आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुने जाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। अश्विन से पहले जनवरी में यह अवॉर्ड टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जीता था।

Published on:
09 Mar 2021 04:29 pm
Also Read
View All