क्रिकेट

रवींद्र जडेजा ने किया कमाल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा करने वाले बने दूसरे क्रिकेटर

IND vs SA 2nd Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाए।

2 min read
Nov 25, 2025
Ravindra Jadeja and Kuldeep yadav
रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव, क्रिकेटर, भारत (Photo Credit - IANS)

Ravindra Jadeja: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में खेलते हुए भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन किया और अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली।

दरअसल, इंग्लैंड के कॉलिन ब्लाइथ के बाद रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के बाद खिलाफ 50 विकेट पूरे करने वाले दूसरे लेफ्ट ऑर्म स्पिनर बन गए हैं। रवींद्र जडेजा ने दूसरी इनिंग में साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम को आउट कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया।

साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ अपने करियर का 11वां टेस्ट खेल रहे रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में 4 विकेट झटके। रवींद्र जडेजा ने दूसरी इनिंग में रयान रिकेल्टन (35 रन), एडेन मार्करम (29 रन), टोनी डी जोर्जी (49 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (94 रन) को आउट किया।

साउथ के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले लेफ्ट ऑर्म स्पिनर

कॉलिन ब्लाइथ (इंग्लैंड) - 59 विकेट - 19 इनिंग (1906-1910)
रवींद्र जडेजा (भारत) - 52 विकेट - 19 इनिंग (2013-2025)
जॉनी वार्डल (इंग्लैंड) - 46 विकेट - 18 इनिंग (1951-1957)
रंगना हेराथ (श्रीलंका) - 43 विकेट - 19 इनिंग (2004-2018)

IND vs SA टेस्ट मैच में 50 से अधिक विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज

84 विकेट - अनिल कुंबले (औसत: 31.79)
64 विकेट - जवागल श्रीनाथ (औसत: 24.48)
60 विकेट - हरभजन सिंह (औसतः 28.40)
57 विकेट - रविचंद्रन अश्विन (औसत: 22.28)
52 विकेट - रवींद्र जडेजा (औसत: 9.63)

भारत को घरेलू टेस्ट में दूसरी बार मिला 500 रन से अधिक का लक्ष्य

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने 489 रन बनाने के बाद भारत को 201 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 288 रन की बढ़त बनाई थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने चौथे दिन 5 विकेट पर 260 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी। इस तरह साउथ अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 549 रन का लक्ष्य दिया।

आपको बता दें कि यह दूसरी बार है जब भारत को घरेलू सरजमीं पर टेस्ट में 500 रन से अधिक का लक्ष्य मिला है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2004 में नागपुर में भारत को 543 रन का लक्ष्य दिया था। भारत यह मुकाबला 342 रन से हार गया था। यह रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार है।

Also Read
View All
जोफ्रा आर्चर के बाद बेन स्टोक्स पर भड़के इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बुचर , नंबर 7 पर खेलने के फैसले पर उठाया सवाल

मात्र ₹250 में देखें इंडिया-अफगानिस्तान का पूरा टेस्ट मैच, टिकटों के दाम सुन झूम उठेंगे फैंस, जानिए कब, कहां और कैसे मिलेंगे

ENG vs NZ: पहला टेस्ट नहीं खेलने पर जोफ्रा आर्चर पर भड़के साइमन डूल, कहा – ये बेतुका है, क्यों दे रहे हो साल में दस लाख पाउंड

न बुमराह, न नरेन, पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के नाम है IPL इतिहास की सबसे अच्छी इकॉनमी का रिकॉर्ड

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में फिर नहीं मिलेगी कुलदीप यादव को जगह? इरफान पठान ने बताई वजह