क्रिकेट

WTC Final से पहले रवींद्र जडेजा ने लगाया शानदार अर्धशतक, सिराज ने चटकाए 2 विकेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2021, 12:41 PM IST
ravindra_jadeja.jpg

नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship 2021) के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड में इंट्रा स्क्वाड मैच (अभ्यास मैच) खेली है। शुक्रवार को शुरू हुए इंट्रा स्क्वाड मैच (Intra-Squad Tournament) के तीसरा दिन रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और मोहम्मद सिराज के नाम रहा। जडेजा ने 76 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं मोहम्मद सिराज ने 22 देकर 2 विकेट चटकाए।

जडेजा का बढ़ेगा मनोबल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले विदेशी धरती पर 54 रनों की पारी खेलने से जरूर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को आत्मविश्वास मिला होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेला जाएगा। इस बड़े इवेंट के शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन ही शेष बचे हैं। हालांकि, जडेजा के इस मैच में खेलने पर अभी संशय बरकरार है।

जडेजा के खेलने पर संशय बरकरार
साउथम्‍पटन के रोस बाउल स्टेडियम की पिच को देखते हुए ही जडेजा के खेलने या न खेलने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर पिच स्पिनर्स के अनुकूल हुई तभी उन्हें जगह मिलेगी। अन्यथा विराट कोहली रविचंद्रन अश्विन के अलावा चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकते हैं।

पंत और गिल भी शानदार फॉर्म में
विराट कोहली डब्ल्यूटीसी के फाइनल में मोहम्मद सिराज को जगह देना चाहते हैं। वहीं ऋषभ पंत पहले 94 गेंदों पर 121 रनों की पारी खेलकर अपना दावा ठोक चुके हैं। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी इंट्रा स्क्वाड मैच में 85 रनों की पारी खेल चुके हैं। स्‍वयं विराट कोहली ने भी गेंदबाजी में हाथ आजमाया। उन्‍होंने शानदार इन-स्विंग गेंदबाजी की।

Published on:
Also Read
View All
NZ vs IND: आखिरी वनडे में भारत की राह होगी आसान? 6 विकेट लेने वाला कीवी गेंदबाज नहीं खेलेगा मुकाबला

मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ कीर्तिमानों की झड़ी लगाकर हिला डाली रिकॉर्ड बुक, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

AUS vs ENG 1st ODI: डेब्यू मैच में महली बियर्डमैन की शानदार गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

NZ vs IND: मैट हेनरी ने जड़ा विकेटों का छक्‍का, भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट के इतिहास में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार

मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में रोहित-विराट और श्रेयस को आउट कर बरपाया कहर, टीम इंडिया के नाम जुड़ा ODI इतिहास का बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड