क्रिकेट

Ravindra Jadeja Joins BJP: क्या सच में रवींद्र जड़ेजा ने कर लिया BJP ज्वाइन, जानें वायरल खबर की पूरी सच्चाई

Ravindra Jadeja Joins BJP: टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। उनकी पत्नी रिवाबा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

less than 1 minute read

Ravindra Jadeja Joins BJP: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। हाल ही में उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। आपको बता दें कि उनकी पत्नी रिवाबा पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं और जामनगर से विधायक भी हैं। रिवाबा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। गुरुवार को सुबह से सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है। जो सच है और सही है।

बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने से पहले 2022 गुजरात विधानसभी चुनावों से पहले अपनी वाइफ रिवाबा के लिए कई कैंपेन कर चुके हैं। वह चुनावों के दौरान वाइफ रिवाबा के साथ बीजेपी का प्रचार करते हुए भी नजर आए थे। रवींद्र जडेजा की वाइफ रिवाबा जामनगर से विधायक हैं और अब उन्होंने भी बीजेपी की सदस्यता ले ली है। रिवाबा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि रवींद्र जड़ेजा भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बन गए हैं। टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रिवाबा और रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

Also Read
View All

अगली खबर