क्रिकेट

रवींद्र जडेजा फिर बने टीम इंडिया के संकटमोचक, 228 दिन बाद बल्ले से आया अर्धशतक

Ravindra Jadeja Fifty: भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्‍यास मैच में शीर्ष के क्रम के फेल होने के बाद रवींद्र जडेजा ने बल्ले से कमाल करते हुए शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंने मैच में पिछड़ चुकी टीम इंडिया की शानदार वापसी कराते हुए संकटमोचक की भूमिका निभाई है।
2 min read
Aug 08, 2026
Ravindra Jadeja
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा। (फोटो सोर्स: ANI)

Ravindra Jadeja Fifty after 228 Days: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त, तो दूसरा मैच 23 अगस्त से खेला जाएगा। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों टीमों के लिए महत्‍वपूर्ण इस सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्‍यास मैच खेल रही है, जिसमें अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने नाबाद अर्धशतक जड़ संकटमोचक का रोल अदा किया है। ये अर्धशतक उनके बल्‍ले से करीब 228 दिन बाद तब आया, जब भारत की पारी श्रीलंका की दूसरे दर्जे की टीम के आगे लड़खड़ा रही थी।

22 नवंबर 2025 को जडेजा के बल्‍ले से आया था आखिरी अर्धशतक

रवींद्र जडेजा इससे पहले 25 नवंबर 2025 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक लगाया था, जब उन्होंने 87 गेंदों का सामना करते हुए 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। उस दौरान भी जडेजा ने भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थितियों से उबारा था। इसके साथ ही उन्‍होंने गेंदबाजी में 6 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, अब उन्‍होंने नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वह 117 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके भी लगाए हैं। इससे पहले उन्‍होंने गेंदबाजी में दो विकेट हासिल किए।

देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक

भारत की ओर से तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 121 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए और बाद में रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद एक बार वह फिर भारतीय टीम को बचाने के लि क्रीज पर उतर गए हैं। खबर लिखे जाने तक वह 116 रन बनाकर खेल रहे थे।

केएल राहुल और मानव सुथार अर्धशतक से चूके

इससे पहले केएल राहुल ने 67 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों और एक छक्‍के की मदद से 40 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अर्धशतक से चूक गए। यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने भी बल्‍ले से निराश किया। हालांकि युवा ऑलराउंडर मानव सुथार ने बल्‍ले से 90 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्‍के की मदद से 41 रन की शानदार पारी खेली। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 6 विकेट खोकर 288 रन बना चुकी है।