क्रिकेट

RCB के कप्तान रजत पाटीदार का गुस्सा देख सहमे अंपायर, दिनेश कार्तिक ने भी लिया आड़े हाथ, वायरल हुआ वीडियो

Rajat Patidar angry at Umpire: सीएसके के खिलाफ हाई स्कोरिंग मुकाबले के बीच आरसीबी की पारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें रजत पाटीदार अंपायर पर गुस्‍सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
2 min read
Apr 06, 2026
Rajat Patidar angry at Umpire
Rajat Patidar (Photo Credit: IANS)

Rajat Patidar angry at Umpire: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) रविवार को आईपीएल के 11वें मुकाबले में 43 रनों से जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर जगह बना ली है। यह सीजन में आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की थी। रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 250/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में सीएसके सिर्फ 207 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस मैच के दौरान एक ऐसा घटना भी घटी, जब पाटीदार अंपायर पर गुस्‍सा गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पानी की बोतल लेने से नाराज हुए पाटीदार

दरअसल, यह घटना आरसीबी की बल्‍लेबाजी के दौरान हुई। जब रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर थे। ड्रिंक्स के समय हेड कोच एंडी फ्लावर और बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक दोनों बल्लेबाजों के लिए ड्रिंक्स लेकर मैदान पर आए। इसी बीच अंपायरों में से एक ने पाटीदार की पानी की बोतल उठा ली। अंपायर ने एक घूंट ही पिया था कि पाटीदार ने देख लिया।

पाटीदार ने नाराजगी जताते हुए गुस्‍से में अंपायर की ओर गए और उनसे अपनी बोतल वापस मांगी। इसके बाद अंपायर बोतल दे ही रहे थे कि दिनेश कार्तिक ने आड़े हाथ ले लिया और पूछा कि आपका पानी कहां है। इस पर अंपायर बगले झांकते नजर आए। इस दौरान एंडी फ्लावर भी पास ही खड़े होकर यह सारा नजारा देख रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पाटीदार ने टिम डेविड को सराहा

सीएसके के खिलाफ अपनी टीम की शानदार जीत के बाद आरसीबी के कप्तान पाटीदार ने बड़े-बड़े शॉट लगाने वाले टिम डेविड की उनकी 'फिनिशिंग' क्षमताओं के लिए जमकर तारीफ। पाटीदार ने कहा कि वह एक स्पेशलिस्ट हैं और मैं कहूंगा कि वह सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में से एक हैं। और मुझे लगता है कि मुझे इसमें बहुत मजा आया और उन्होंने पिछले साल भी ऐसा किया था। मुझे लगता है कि अगर आप कहें तो वह सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं और पूरे गेम में सबसे ज़्यादा कंसिस्टेंट रहे हैं, और जितने भी बेहतरीन फिनिशर्स मैंने देखे हैं, उनमें से एक हैं।

Updated on:
06 Apr 2026 01:07 pm
Published on:
06 Apr 2026 01:07 pm
Also Read
View All
मैच शुरू होते ही जापानी खिलाड़ी ने बना दिया रिकॉर्ड, टीम इंडिया के खिलाफ ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे क्रिकेटर

IND-W vs SL-W, Asian Games 2026: गोल्ड मेडल मैच में स्मृति मंधाना का तूफानी अर्धशतक, भारत ने एशियन गेम्स का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

INDW vs SLW: स्मृति मंधाना ने हिला कर रख दी रिकॉर्ड बुक, वूमेंस टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाली बनीं दुनिया की पहली बल्लेबाज

INDW vs SLW: गोल्ड मेडल मैच में शेफाली वर्मा का आया तूफान, टी20 क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाली बन गईं पहली खिलाड़ी

INDW vs SLW: भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल शुरू, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला