6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PCB चीफ मोहसिन नकवी की IPL को चुनौती, बोले- जल्द ही दुनिया की नंबर-1 टी20 लीग बनेगी PSL

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बड़बोले चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) IPL को चुनौती देते हुए PSL को जल्‍द ही दुनिया की नंबर-1 लीग बनाने का दावा किया है। वह भी तब, जब पीएसएल का मौजूदा सीजन बंद दरवाजों के पीछे खेला जा रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 06, 2026

PCB Chairman Mohsin Naqvi

PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी ने दुनिया की सबसे पैसे वाली टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को एक बड़ी चुनौती दी है। अक्‍सर भारत के खिलाफ आग उगलने वाले बड़बोले नकवी ने दावा किया है कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) काफी तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही आईपीएल को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी लीग बन सकती है। नकवी की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब पीएसएल का 11वां सीजन कई मुश्किलों के बीच खेला जा रहा है।

'वह दिन दूर नहीं, जब पीएसएल दुनिया की नंबर 1 लीग बन जाएगी'

पीसीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की मीटिंग में मोहसिन नकवी ने अपने इस दावे के पीछे निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी को एक अहम वजह बताया। उन्होंने दावा किया कि पीएसएल अब निवेश के लिए एक बेहद आकर्षक बाजार बन गया है, जिससे आने वाले सालों में इसकी तरक्की की रफ्तार और भी तेज हो सकती है।

उन्‍होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं, जब पीएसएल दुनिया की नंबर 1 लीग बन जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पीएसएल 2026 से जुड़ी फ़्रैचाइजी प्रक्रियाओं में जिस तरह से लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, उससे पाकिस्तान के क्रिकेट इकोसिस्टम में लोगों का बढ़ता भरोसा साफ झलकता है।

PSL vs IPL

पीएसएल 2026 क्षेत्रीय तनाव के चलते इस सीजन सिर्फ दो वेन्‍यू पर खेला जा रहा है और वह भी बगैर दर्शक बंद दरवाजों के पीछे। जबकि इसके उलट इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन बिना किसी रुकावट के भारत के कई शहरों में खेला जाता रहा है।

बता दें कि नकवी का यह बयान दोनों लीगों के बीच मौजूदा भारी अंतर के बावजूद आया है। आईपीएल के मीडिया राइट्स की क़ीमत लगभग 6 अरब डॉलर है, जबकि पीएसएल के मीडिया राइट्स की कीमत लगभग 9.3 करोड़ डॉलर है। आईपीएल की सालाना कमाई 1 अरब डॉलर से ज्‍यादा है। जबकि पीएसएल की सालाना कमाई लगभग 6 करोड़ डॉलर होने का अनुमान है।

विवादों से घिरी पीएसएल

पीएसल के मौजूदा सीजन में भी कुछ विवाद सामने आए हैं। फखर जमान को बॉल-टैम्परिंग की घटना में दोषी पाया गया और उन्हें दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया। एक अलग मामले में शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा को टीम होटल में बिना इजाजत मेहमानों को लाने के लिए दंडित किया गया, जिसे सुरक्षा में सेंध माना गया।