क्रिकेट

RCB vs GT: गुजरात टाइटंस की हार सबसे बड़ा विलेन कौन? शुभमन गिल ने मैच के बाद गिनाए हार के कारण

IPL 2026 Final: मैच शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान से ही बड़ी गलती हो गई, जिसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा और GT से ट्रॉफी भी छिन गई।

2 min read
Jun 01, 2026
गुजरात टाइटंस (फोटो- IANS)

Shubman Gill on RCB vs GT IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा कर लिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम सिर्फ 155 रन ही बना सकी, जिसे 18 ओवर में ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने सिर्फ पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस हार के बाद GT के कप्तान ने खुलासा किया कि मैच से पहले ही उनसे बड़ी गलती हुई थी।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस से हुई सबसे बड़ी गलती, फिर RCB ने उठाया फायदा और जीत लिया लगातार दूसरा खिताब

सुदर्शन और शुभमन सस्ते में हुए आउट

इस सीजन साइन सुदर्शन और शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल रहे, लेकिन खिताबी मुकाबले में साइन सुदर्शन सिर्फ 12 रन ही बना सके, तो वहीं शुभमन गिल दहाई के आंकड़े को ही छू सके। टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर भी 19 रन बनाकर आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर के 50 रन की बदौलत गुजरात टाइटंस 155 रन के आंकड़े तक पहुंच सकी, लेकिन फाइनल के लिहाज से यह स्कोर काफी नहीं था।

पिच को समझने में हुई चूक

मैच के बाद शुभमन गिल ने बड़ा खुलासा किया और बताया कि पिच को समझने में उनसे गलती हुई। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अगर हम 180-190 के आसपास पहुंच जाते तो एक अच्छा मैच होता। पिच धीमी थी और दो तरफ से मदद मिल रही थी। सच कहूं तो ज्यादा समझ नहीं आया। जब भी हम यहां खेलते हैं तो पहले तीन-चार ओवरों में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। यहां हमने शुरुआती विकेट गंवा दिए और फिर बीच के ओवरों में हमारी लय टूट गई। हम ठीक से आगे नहीं बढ़ पाए। लेकिन फिर भी हमें पता था कि हम फाइनल खेल रहे हैं और 150-160 रन भी हों, अगर पावरप्ले में कुछ शुरुआती विकेट मिल जाएं तो हम हमेशा मैच में बने रह सकते हैं।”

फाइनल में पहुंचने और टीम के पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन को लेकर शुभमन गिल ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, “हम जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन हमेशा ऐसी चीजें होती हैं जहां आप सुधार कर सकते हैं। अगर हम ट्रॉफी जीत भी जाते, तब भी एक टीम के तौर पर हमें लगता है कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन पर अभी भी काम करने की जरूरत है।”

लीग स्टेज में दूसरे स्थान पर रही थी GT

आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया था और 14 में से 9 मैच जीतकर टॉप-2 में जगह बनाई थी, जिसकी वजह से वह क्वालीफायर-1 खेलने में सफल रही थी। हालांकि वहां उसे आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद क्वालीफायर-2 में उसने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन फाइनल में एक बार फिर उसे रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से हार झेलनी पड़ी। इस सीजन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कुल चार मुकाबले खेले गए, जिसमें तीन में गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा, जबकि सिर्फ एक मैच में उसे जीत मिली।

ये भी पढ़ें

RCB vs GT: विराट कोहली अपनी सोच बदलने पर हुए मजबूर, लगातार दूसरा IPL खिताब जीतने के बाद किया बड़ा खुलासा
Also Read
View All