क्रिकेट

RCB vs SRH Playing 11: कोहली-साल्ट ओपनर, सात करोड़ के इस खिलाड़ी को नहीं मिलेगी जगह, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद, दोनों टीमों के पास शानदार खिलाड़ी हैं और टॉप ऑर्डर भी बेहद मजबूत है। ऐसे में इस मैच का फैसला अंततः दोनों टीमों के गेंदबाजों के प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा।
2 min read
Mar 27, 2026
IPL 2026 SRH vs RCB
IPL 2026: मैच के बाद एक-दूसरे से बातचीत करते विराट कोहली और पैट कमिंस। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IPL)

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Playing 11, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण का पहला मुकाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। बेंगलूरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कैसी होगी यह एक बड़ा सवाल है।

पेंच चार विदेशी खिलाड़ियों पर फंस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का टॉप ऑर्डर फिक्स है। इस बार भी पूर्व कप्तान विराट कोहली और फिल साल्ट सलामी बल्लेबाजी करते हुए नज़र आएंगे। वहीं नंबर तीन पर देवदत्त पडिक्कल खेलेंगे। चौथे नंबर पर खुद कप्तान रजत पाटीदार खेलते हुए दिखाई देंगे। पेंच चार विदेशी खिलाड़ियों पर फंस रहा है। फिल साल्ट, जैकब डफी और टिम डेविड का खेलना लगभग तय है। रोमारियो शेफर्ड और जैकब बेथेल में से किसी एक खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा। बेथेल जिस फॉर्म के साथ वर्ल्ड कप के बाद आएंगे, उन्हें बेंच पर बैठाना आसान नहीं होगा।

एसआरएच के पास मजबूत टॉप ऑर्डर

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी सेट है। तीन नंबर पर कप्तान ईशान किशन खेलते हुए नज़र आएंगे। विकेट कीपर हेनरिक क्लासेन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में वे लंबे समय के बाद वे कॉम्पिटेटिव क्रिकेट खेलते हुए नज़र आएंगे। उनके बाद नीतीश कुमार रेड्डी आ सकते हैं और इस बार लियाम लिविंगस्टोन टीम के मिडिल ऑर्डर और ऑलराउंड डिपार्टमेंट को मजबूती दे रहे होंगे। हालांकि पिछली 17 आईपीएल पारियों में वो सिर्फ 224 रन बना सके हैं। पिछले सीजन 166 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले अनिकेत वर्मा को इस बार भी मौका मिलने की संभावना होगी।

दोनों टीमों की गेंदबाजी

आरसीबी की गेंदबाजी बेहद मजबूत है। भुवनेश्वर कुमार जैकब डफी और मंगेश यादव तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। वहीं क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा स्पिन विभाग की ज़िम्मेदारी लेंगे। एसआरएच के लिए हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ब्रायडन कार्स तेज गेंदबाजी करेंगे। वहीं लिविंगस्टोन और हर्ष दुबे के कंधों पर स्पिन गेंदबाजी की ज़िम्मेदारी होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, मंगेश यादव।

सनराइजर्स हैदराबाद - ईशान किशन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे।

Published on:
27 Mar 2026 11:31 am