क्रिकेट

Virat Kohli ने IPL 2026 के पहले ही मैच में रचा इतिहास, इस मामले में दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं आसपास

Virat Kohli record: आईपीएल (IPL 2026) के 19वें सीजन के उद्घाटन मुकाबले में विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ एक बार फिर रन चेज में मैच जिताऊ पारी खेली है। इसके साथ ही उन्‍होंने रनों का ऐसा पहाड़ खड़ा कर दिया है, जहां तक लंबे समय तक शायद ही कोई पहुंच पाए।

2 min read
Mar 29, 2026
आरसीबी के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली। (फोटो सोर्स: IANS)

Virat Kohli record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की है। आरसीबी की जीत में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों और तेज गेंदबाज जैकब डफी की धारदार गेंदबाजी अहम भूमिका रही। विराट कोहली ने आईपीएल में एक बार फिर से अच्‍छी शुरुआत की है। चेजमास्‍टर कोहली ने 38 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्‍कों की मदद से नाबाद 69 रन की पारी खेली। इसके साथ ही कोहली ने आईपीएल में चेज करते हुए रनों का वो पहाड़ खड़ा कर दिया है, जिसके आसपास भी दुनिया का कोई बल्‍लेबाज नहीं है।

ये भी पढ़ें

RCB vs SRH: 200+ बनाकर भी हारने के बाद हताश हुए कप्तान ईशान किशन, इन खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा

विराट कोहली ने रन चेज में सबसे पहले पूरे किए 4000 रन

विराट कोहली ने आईपीएल में चेज करते हुए 4 हजार से ज्‍यादा रन बना लिए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। कोहली के नाम अब 4027 रन हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्‍होंने 3285 रन बनाए। जबकि भारतीय स्‍टार ओपनर रोहित शर्मा 3238 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं तो शिखर धवन 2843 रनों के साथ चौथे और रोबिन उथप्‍पा 2832 रनों के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन

विराट कोहली का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा है। एसआरएच के खिलाफ पिछली पांच पारियों में कोहली के बल्‍ले से दो अर्धशतक और एक शतक आया है। आईये एसआरएच के खिलाफ उनकी पिछली पारियों पर एक नजर डालते हैं-

100 (63)
42 (20)
51 (43)
43 (25)
69* (38)

आईपीएल में अपने पहले मैच में कोहली

IPL 2025: 59* (36) बनाम केकेआर, कोलकाता
IPL 2026: 69* (38) बनाम एसआरएच, बेंगलुरु

IPL में 200 से ज्‍यादा रनों का लक्ष्य चेज करने में सबसे कम ओवर

15.4 - आरसीबी बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2026*
15.5 - आरआर बनाम जीटी, जयपुर, 2025
16.0 - आरसीबी बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024
16.3 - एमआई बनाम आरसीबी, वानखेड़े, 2023
17.3 - डीसी बनाम जीटी, दिल्ली, 2017

IPL में RCB द्वारा 200 से ज्‍यादा रनों के सफल चेज

228 बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025
204 बनाम पंजाब किंग्‍स, बेंगलुरु, 2010
202 बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2026*
201 बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024

IPL में RCB के लिए पहले 10 ओवरों में सबसे ज्‍यादा स्कोर

129/0 बनाम पंजाब किंग्‍स, बेंगलुरु, 2016
128/0 बनाम पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु, 2013
126/2 बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2026*

Published on:
29 Mar 2026 08:29 am
Also Read
View All

अगली खबर