क्रिकेट

टीम का साथ छोड़ रिंकू सिंह को अचानक लौटना पड़ा घर, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से रह सकते हैं बाहर

जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है। धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह अचानक टीम का साथ छोड़ अपने घर लौट गए हैं।

2 min read
Feb 24, 2026
रिंकू सिंह (फोटो- IANS)

Rinku Singh Back Home for Family Emergency: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह को अचानक टीम का साथ छोड़ घर लौटना पड़ा है। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारतीय टीम सुपर 8 में अपना दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। उससे पहले ये खबर भारतीय फैंस का टेंशन बढ़ा सकती है।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्डकप इतिहास की कहानी बदलना चाहेगी पाकिस्तान की टीम, इंग्लैंड को नहीं हरा पाई आज तक

प्रदर्शन नहीं रहा खास

भारतीय टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से बुरी तरह हार गई थी। इसके बाद अब भारतीय टीम के लिए इस ग्रुप का हर एक मैच करो या मरो जैसा हो गया है। ऐसे में रिंकू सिंह का अचानक वापस घर लौटना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन सकता है। हालांकि अब तक उनके प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने पांच मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं, जबकि उनका हाई स्कोर 11 रन रहा है।

भारतीय टीम को सुपर 8 स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के चलते टीम इंडिया न सिर्फ दो अहम अंक गंवा बैठी, बल्कि नेट रन रेट में भी काफी पीछे चली गई है। ऐसे में अगर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उन्हें न सिर्फ अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे, बल्कि जीत का अंतर भी बड़ा रखना होगा।

खिलाड़ियों ने चेन्नई में किया अभ्यास

टीम इंडिया इस समय चेन्नई पहुंच चुकी है, जहां उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है, लेकिन रिंकू सिंह अभ्यास सत्र में नजर नहीं आए। बाद में शाम होते-होते यह खबर कंफर्म हो गई कि रिंकू सिंह टीम इंडिया का साथ छोड़कर अपने घर लौट चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके घर में फैमिली इमरजेंसी की वजह से उन्हें टीम इंडिया का साथ छोड़कर घर लौटना पड़ा है। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

आपको बता दें कि भारत और जिंबॉब्वे के बीच 26 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा। अब देखना यह होगा कि रिंकू सिंह उससे पहले टीम के साथ जुड़ पाते हैं या नहीं। अगर रिंकू सिंह नहीं खेलते हैं, तो फिर संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है।

टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया और ग्रुप A के चारों मैच जीतकर सुपर 8 में पहुंची। हालांकि सुपर 8 के पहले ही मुकाबले में वो हार गई। टी20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया की यह 13 मैचों बाद पहली हार थी।

Also Read
View All

अगली खबर