क्रिकेट

World Cup 2019: इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ जुड़े ऋषभ पंत, पहली फोटो आई सामने

ऋषभ पंत के इग्लैंड पहुंचने की फोटो आई सामने शिखर धवन की जगह टीम के साथ जुड़े हैं ऋषभ पंत रविवार को पाकिस्तान से है भारत का मुकाबला
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2019, 4:47 PM IST
Rishabh
शिखर धवन के कवर के तौर पर इग्लैंड पहुंचे ऋषभ पंत

नई दिल्ली।विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच से पहले शिखर धवन के फिट होने की अटकलों के बीच ऋषभ पंत इग्लैंड पहुंच गए हैं। ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके इसकी पुष्टि की है। इग्लैंड पहुंचने के बावजूद ऋषभ पंत मैच नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि बीसीसीआई ने पंत को शिखर के कवर के रुप में इग्लैंड भेजा है।

पंत के इग्लैंड पहुंचने की फोटो आई सामने

ऋषभ पंत ने इग्लैंड पहुंचने की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। दिल्ली कैपिटल के धुआंधार बल्लेबाज के चाहने वालों के लिए ये बात किसी सदमे से कम नहीं है कि रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच में वो नहीं खेल पाएंगे। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, बीसीसीआई अगर पंत को शिखर धवन के रिप्लेसमेंट के तौर पर इग्लैंड भेजती तो उनके टीम में चुने जाने की पूरी संभावना थी। बीसीसीआई ने पंत को शिखर के कवर के तौर पर भेजा है, जिससे वो किसी भी स्थिति में टीम में नहीं खेल सकते हैं।

मेरी रिकवरी के लिए आए आपके संदेशों के लिए धन्यवाद

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शिखर की चोट पर अपडेट देते हुए कहा था कि शिखर सेमीफाइनल मैच से पहले फिट हो सकते हैं। इससे पहले शिखर धवन ने जिम में वर्क आउट करके हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। अपने ट्वीट में शिखर ने सकारात्मक बात करते हुए कहा कि ये परिस्थितियां आपके लिए बुरे सपने के जैसी हो सकती हैं या आप इन्हें नए अवसर के तौर इस्तेमाल कर सकते हैं। अंत में टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने जल्दी ठीक होने की दुआओं के लिए फैंस को धन्यवाद कहा।

Updated on:
15 Jun 2019, 4:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भारत-न्‍यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट हुआ ड्रॉ, तो किसको WTC में होगा फायदा और किसको नुकसान, समझें पूरा गणित

‘मैं बॉलर के दिमाग से खेलने की कोशिश करता हूं’, दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाला खिलाड़ी बनने पर ऋषभ पंत का दिल जीतने वाला बयान

IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड का चौथे दिन स्‍टंप तक दूसरी पारी में स्‍कोर 119/2, भारत बड़ी जीत से अब सिर्फ 8 विकेट दूर

ध्रुव जुरेल ने हवा में छलांग लगाकर पकड़ा पिछली पारी के शतकधारी हेनरी निकोल्‍स का अद्भुत कैच, आर अश्विन भी हुए मुरीद, देखें वीडियो

India vs Pakistan: एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स में भारत और पाकिस्‍तान की महाभिड़ंत आज, वैभव-अभिषेक से बड़ी उम्‍मीदें, जीतने पर मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट