
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज नॉटिंघम में खेला जाना है। यह मैच अब से थोड़ी देर बाद शुरू होगा। नॉटिंघम के ट्रेटब्रिज स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारतीय टीम में बदलाव की उम्मीद पहले से ही जताई जा रही थी। मैच से पहले भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूरी टीम के सामने टेस्ट कैंप दी है। टेस्ट कैंप देने का मतलब है कि पंत आज टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण करेंगे।
टॉस जीत कर इंग्लैंड ने चुनी बॉलिग-
मैच का टॉस हो चुका है। इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की ओर से इस मैच में तीन बदलाव हुए है। दिनेश कार्तिक की जगह पंत, मुरली विजय की जगह पर शिखर धवन, और कुदलीप यादव के स्थान पर जसप्रीत बुमराह को मौका दिया गया है।
BCCI ने की ट्वीट-
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ट्वीट करते हुए इस बात की पुष्टि की। बीसीसीआई ने कोहली समेत पूरी टीम की तस्वीर शेयर की है। जिसमें कोहली पंत को टेस्ट कैंप दे रहे है। बताते चले कि पंत भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 291वें खिलाड़ी है। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस मैच से पहले चोटिल बताए जा रहे थे। लिहाजा आज के मैच में ऋषभ पंत को शामिल किया जाएगा।
उत्तराखंड के पहले क्रिकेटर-
साल 2000 में उत्तरप्रदेश से अलग हो कर एक नए राज्य के रूप में उत्तराखंड का गठन किया गया। यूं तो उत्तराखंड की ओर से कई क्रिकेटरों ने भारत की ओर से और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में किसी को भी मौका नहीं मिला था। ऋषभ पंत उत्तराखंड की पावन भूमि से जन्म लेकर भारतीय टीम में शामिल होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेटर बने।