क्रिकेट

Rishabh Pant से क्यों छिनी गई टीम इंडिया की उपकप्तानी? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताई असली वजह

Why Rishabh Pant dropped: IPL 2026 में लखनऊ की टीम को पॉइंट्स टेबल पर आखिरी पायदान पर छोड़ने के बाद ऋषभ पंत को भारतीय टेस्ट टीम की उपकप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा है। बीसीसीआई (BCCI) के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने इस पर बड़ा बयान दिया है।

2 min read
May 20, 2026
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Photo - IANS)

Ajit Agarkar on Rishabh Pant: 28 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए इस समय कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। आईपीएल 2026 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान से मिली करारी हार के बाद उनकी कप्तानी में लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई। इस खराब प्रदर्शन और बढ़ते दबाव के बीच पंत के इंटरनेशनल करियर को लेकर भी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पंत को भारतीय टेस्ट टीम की उपकप्तानी (Vice-Captaincy) से हटा दिया गया है, और उनकी जगह अनुभवी केएल राहुल (KL Rahul) को शुभमन गिल (Shubman Gill) का डिप्टी बनाया गया है। इतना ही नहीं, वनडे टीम में भी शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन ने उनकी जगह ले ली है।

ये भी पढ़ें

अवॉर्ड मिलने के बाद लाइव कैमरे पर पैंट उतार कर वैभव सूर्यवंशी ने कर दी ये हरकत, वीडियो वायरल

IPL में पंत का फ्लॉप शो

पंत के करियर का यह सबसे कठिन दौर माना जा रहा है। इस आईपीएल सीजन में वह 12 मैचों में सिर्फ 27.88 की औसत से 251 रन ही बना सके, जिसमें केवल एक अर्धशतक शामिल है। दूसरी तरफ, संजू सैमसन और ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत में अहम भूमिका निभाई और उसी फॉर्म को IPL में भी बरकरार रखा, जिससे पंत रेस में पिछड़ गए।

उपकप्तानी छीनने पर अजीत अगरकर की सफाई

ऋषभ पंत को उपकप्तानी से हटाने के फैसले का बचाव करते हुए बीसीसीआई (BCCI) के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'ऋषभ पंत एक बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी हैं। हम चाहते हैं कि वह पूरी तरह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दें और वही सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी बनें जो वह हमेशा से रहे हैं। टेस्ट टीम में उनकी जगह को लेकर कोई चिंता नहीं है, वह हमारे मुख्य बल्लेबाजों में से एक हैं।

वनडे क्रिकेट में हमारे पास अभी अलग विकल्प हैं, लेकिन टेस्ट में पंत हमारे प्रमुख खिलाड़ी बने रहेंगे।'
अगरकर ने आगे बताया कि केएल राहुल के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है और विदेशी सरजमीं पर उनका रिकॉर्ड शानदार है, इसलिए शुभमन गिल के साथ उन्हें उपकप्तान बनाना सबसे सही फैसला था।

सेलेक्शन में हुए कुछ हैरान करने वाले फैसले

इस सेलेक्शन मीटिंग में रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 10 मैचों में 60 विकेट चटकाने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को नजरअंदाज कर दिया गया। उनकी जगह पंजाब के गुरनूर ब्रार को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में मौका मिला है, जबकि लखनऊ के प्रिंस यादव को पहली बार वनडे टीम में बुलावा आया है। इस फैसले से मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के लिए भी फिलहाल रास्ते बंद होते दिख रहे हैं। नबी पर बात करते हुए अगरकर ने कहा कि उनके नाम पर चर्चा हुई थी, लेकिन भारत में टेस्ट टीम में ज्यादा तेज गेंदबाजों को जगह नहीं दी जा सकती, इसलिए वह चूक गए।

Also Read
View All