
Rishabh Pant Trade to Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत वापस दिल्ली पहुंच चुके हैं। मंगलवार को आईपीएल एडवाजरी में पता चला कि वह लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए हैं। हालांकि इसकी वजह से उन्हें 12 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑक्शन में उन्हें 27 करोड़ में खरीदा था लेकिन उनके एलएसजी पहुंचने के बाद टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता गया।
ऋषभ पंत का ट्रेड कुलदीप यादव के साथ किया गया है, जिसे लखनऊ सुपर जायंट्स ने 13.5 करोड़ में खरीदा है। यह IPL इतिहास में खिलाड़ियों के सबसे बड़े ट्रेड में से एक है। पंत दिल्ली कैपिटल्स में लौट रहे हैं जहां उन्होंने 2016 से 2024 के बीच नौ सीज़न बिताए और 111 मैच खेले। दिल्ली कैपिटल्स के लिए वह सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।
लगभग एक दशक तक फ्रेंचाइजी के मुख्य खिलाड़ियों में से एक रहे पंत ने 2021 से 2024 तक चार सीज़न में 43 मैचों में टीम की कप्तानी भी की। TATA IPL 2025 प्लेयर ऑक्शन में पंत को LSG ने रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। इस ट्रेड के बाद, वह 15 करोड़ रुपये की फीस पर DC में फिर से शामिल होंगे।
दूसरी ओर कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के साथ पांच सीज़न बिताने के बाद LSG में शामिल हो रहे हैं। 2022 में फ्रेंचाइजी में आने के बाद से इस बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर ने 65 मैचों में 72 विकेट लिए हैं और खुद को टूर्नामेंट के सबसे असरदार विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया है। भारत के प्रमुख व्हाइट-बॉल गेंदबाजों में से एक, कुलदीप अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की फीस पर LSG में शामिल होंगे।
आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत को पहली बार लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने का मौका मिला और उस सीजन टीम 7वें स्थान पर रही। खुद पंत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। टीम ने 14 में से 6 मुकाबलों में जीत हासिल की और 8 में उसे हरा झेलनी पड़ी। आईपीएल 2026 में भी पंत और लखनऊ के प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं देखने को मिला। टीम 14 में से 4 मैच जीत पाई और टूर्नामेंट से सबसे पहले बाहर हो गई। टीम 10वें स्थान पर रही। जिसके बाद से ही ये कयास लगाए जाने लगे कि ऋषभ पंत की LSG से छुट्टी हो सकती है।