क्रिकेट

बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम बनी चैंपियन, जीता राइजिंग स्टार वूमेंस एशिया कप का खिताब

Rising Stars Asia Cup 2026 Final: इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही है। इस दौरान उसने पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को भी मात दी है।

2 min read
Feb 22, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट A टीम (फोटो- IANS)

ACC Rising Star Women's Asia Cup 2026 Final: रविवार को क्रिकेट फैंस की नजरें भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले सुपर 8 के मुकाबले पर टिकी थीं, उससे पहले देश की बेटियों ने कमाल कर दिया और बांग्लादेश को फाइनल में हराकर राइजिंग स्टार एशिया कप का खिताब जीत लिया। इस खिताबी मुकाबले में भारतीय महिला A टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 134 रन बनाए। 135 रन के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश महिला क्रिकेट A टीम सिर्फ 88 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय टीम ने 46 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें

यह बहुत खतरनाक… साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले सूर्यकुमार यादव को संजय मांजरेकर ने दी बड़ी नसीहत

तेजल ने जड़ा शानदार अर्धशतक

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 44 के स्कोर पर टीम इंडिया ने चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान राधा यादव और तेजल ने मिलकर भारतीय टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। राधा यादव 30 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि तेजल हसबनीस ने अर्धशतक जमाया और 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

बांग्लादेश के लिए कप्तान फहीमा खातून ने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि फरजाना इस्मीन और फातिमा सोनिया ने एक-एक विकेट हासिल किया।

नहीं टिक पाईं बांग्लादेशी बल्लेबाज

135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और इस्मा तंजीम सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद शमीम सुल्ताना 20 रन और शरमीन सुल्ताना 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। सादिया अख्तर और लता मंडल भी कुछ खास नहीं कर सकीं और लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। अंत में पूरी बांग्लादेशी टीम 19.1 ओवर में 88 रन पर ढेर हो गई।

भारत के लिए प्रेमा रावत ने तीन विकेट चटकाए, जबकि सोनिया मेंढिया और तनुजा कंवर ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा साइमा ठकोर, मीनू माणि और राधा यादव को भी एक-एक सफलता मिली।

Updated on:
22 Feb 2026 05:41 pm
Published on:
22 Feb 2026 05:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर