Rajasthan Royals New Captain, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) अपने नए कप्तान और नए कोच के साथ उतरेगा। विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन के फ्रेंचाईजी छोड़ने के बाद नए कप्तान को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही फ्रेंचाईजी इसका आधिकारिक ऐलान करने वाली है। रिपोर्ट्स के […]
Rajasthan Royals New Captain, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) अपने नए कप्तान और नए कोच के साथ उतरेगा। विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन के फ्रेंचाईजी छोड़ने के बाद नए कप्तान को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही फ्रेंचाईजी इसका आधिकारिक ऐलान करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रियान पराग को ही टीम का नया कप्तान न्यूक्त किया जाएगा।
आईपीएल 2025 में संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद पराग ने ही टीम की कमान संभाली थी। पराग ने आठ मुकाबलों में कप्तानी की थी। हालांकि उन आठ मैचों में राजस्थान को सिर्फ दो जीत मिली थीं। कप्तानी के उस दौर में पराग का व्यक्तिगत प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था। उन्होंने 38.57 की औसत से रन बनाए थे और ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 95 रन की शानदार पारी खेली थी।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य कोच कुमार संगकारा ने कप्तान तय करने से पहले कुछ खिलाड़ियों का इंटरव्यू लिया था, जिनमें पराग भी शामिल थे। अंततः संगकारा ने पराग पर भरोसा जताया है। इसका मतलब है कि आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स नए कप्तान और नए हेड कोच के साथ उतरेंगे। राहुल द्रविड़ ने 2025 सीजन के बाद फ्रेंचाइज़ी से अलग होने का फैसला किया था। उस सीजन में टीम 14 में से सिर्फ चार मैच जीतकर अंकतालिका में 9वें स्थान पर रही थी।
2019 में आईपीएल डेब्यू करने के बाद से पराग ने अपने सभी सात सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले हैं। पिछले दो सीजन में उन्होंने टीम के सभी मैचों में हिस्सा लिया। 2024 सीजन उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ रहा, जब उन्होंने 52.09 की औसत और 149.21 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए। कुल मिलाकर पराग ने राजस्थान के लिए 84 मैचों में 1566 रन बनाए हैं और सात विकेट भी लिए हैं।