13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2026 से बाहर हुए ये दो महान खिलाड़ी, चोट के चलते इस टीम का कप्तान अपने देश वापस लौटा

ब्रेंडन टेलर हैमस्ट्रिंग चोट के चलते टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। 40 वर्षीय टेलर को ओमान के खिलाफ ज़िम्बाब्वे के शुरुआती मैच के दौरान चोट लगी थी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 13, 2026

T20 World Cup 2026, Super 8 Qualification Scenario

ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड को दो बड़े झटके लगे हैं (Photo - ICC)

Paul Stirling and Brendan Taylor ruled out of T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुक़ाबले खेले जा रहे हैं। इसी बीच ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड को दो बड़े झटके लगे हैं। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग और ज़िम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ब्रेंडन टेलर चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

ब्रेंडन टेलर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर

ब्रेंडन टेलर हैमस्ट्रिंग चोट के चलते टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। 40 वर्षीय टेलर को ओमान के खिलाफ ज़िम्बाब्वे के शुरुआती मैच के दौरान चोट लगी थी। वह 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी उन्हें जांघ में दर्द महसूस हुआ और रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा।

चोट लगने से पहले टेलर विकेट के पीछे तीन कैच भी लपक चुके थे। ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने कोलंबो में इस झटके की पुष्टि की।

हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी दो ग्रुप मैच बाकी होने के बावजूद ज़िम्बाब्वे ने टेलर के स्थान पर किसी रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। अब तादिवानाशे मरुमानी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि ऑलराउंडर टोनी मुनयोंगा को कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम ग्रुप मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

नाटकीय वापसी के बाद फिर चोट

ब्रेंडन टेलर ने जुलाई 2025 में साढ़े तीन साल के निलंबन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। वह आईसीसी के भ्रष्टाचार मामले में संलिप्तता के चलते प्रतिबंधित थे। 25 जुलाई को बैन खत्म होते ही ज़िम्बाब्वे ने उन्हें तीनों फॉर्मेट में टीम में वापस शामिल कर लिया था।

वापसी के बाद टेलर ने दो टेस्ट, दो वनडे और 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। सितंबर 2025 में टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले में बोत्सवाना के खिलाफ 123 रनों की शानदार पारी उनकी वापसी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रही।

पॉल स्टर्लिंग भी टूर्नामेंट से बाहर

दूसरी ओर आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग भी चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। उनके दाहिने घुटने के लिगामेंट में चोट आई है। 11 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन की हार वाले ग्रुप मैच के दौरान कैच लेते समय उनके घुटने में पहली बार चोट लगी। बाद में उसी मैच में तेज़ सिंगल लेते वक्त चोट और बढ़ गई।

टी20 वर्ल्ड कप की तकनीकी समिति ने युवा बल्लेबाज़ सैम टॉपिंग को स्टर्लिंग के रिप्लेसमेंट के तौर पर मंजूरी दे दी है। वह भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ेंगे।

आयरलैंड की अपडेटेड टीम:

मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैंफर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, लोर्कन टकर, सैम टॉपिंग, बेन व्हाइट, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, क्रेग यंग।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 World Cup 2026