
नई दिल्ली। IPL 2018 से पहले भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा की इंस्टाग्राम पर अपलोड की गयी एक फोटो खूब वायरल हो रही है।उथप्पा इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। उनको कोलकाता नाइट राइडर्स का उप कप्तान चुना गया है। सभी खिलाड़ियों की ही तरह उथप्पा भी इस समय आईपीएल की तैयारी में जुटे हुए हैं और अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दे रहें हैं।उथप्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है जिसमे उन्होंने सितंबर 2017 की एक तस्वीर की तुलना वर्तमान की तस्वीर से करते हुए दो फोटो पोस्ट की हैं। 6 महीने पहले की तस्वीर में वह काफी मोटे दिख रहे हैं, जबकि वर्तमान की तस्वीर में रोबिन की बॉडी पूरी तरह से शेप में दिख रही है और उनके सिक्स पैक एब्स भी दिख रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट में जारी है सिक्स पैक का ट्रेंड
भारतीय क्रिकेट में यह रोचक बदलाव आया है जहां सभी प्लेयर अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दे रहें है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली फिटनेस की इस फेहरिस्त में सबसे आगे हैं। और भी भारतीय क्रिकेटर जैसे की हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, शिखर धवन सभी अपनी मस्कुलर बॉडी की तस्वीरें हमेशा सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर डालते रहते हैं। यो-यो टेस्ट के आ जाने के बाद से अब सभी खिलाड़ियों को फिटनेस मापदंडो पर खरा उतरना पड़ता है।भारतीय कोच रवि शास्त्री हमेशा ही फिट खिलाड़ियों को तवज्जो देते हैं।कुछ दिनों पहले जसप्रीत बुमराह भी सिक्स पैक एब्स को लेकर प्रशंसकों से सराहना बटोर चुकें हैं।रोबिन ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।
IPL 2018 की खास तैयारी में जुटें हैं उथप्पा
उथप्पा इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को आकर्षित करना चाहेंगे। उथप्पा को भारतीय टीम के लिए खेले लम्बा समय बीत चूका है और वो इस समय चयनकर्ताओं के राडार से बहार जा चुकें हैं। इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन उनकी टीम में वापसी का राश्ता खोल सकता है। उथप्पा लगातार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर चुकें हैं। इस साल उनपर उप कप्तानी की जिम्मेदारी भी होगी। वो और दिनेश कार्तिक इस साल कोलकाता की बैटिंग की मजबूत कड़ी होंगे।कोलकाता ने अपने पूर्व कप्तान गौतम गंभीर , मध्यक्रम बल्लेबाज मनीष पांडेय और हरफनमौला खिलाड़ी युसूफ पठान को टीम में नीलामी के दौरान नहीं लिया है ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों में रोबिन और दिनेश पर ही कोलकाता को निर्भर होना होगा।
इरफान पठान ने फोटो पर कमेंट कर किया मजाक
रोबिन उथप्पा के इस पोस्ट पर इरफान पठान को यकीन नहीं हो पा रहा है इसलिए उन्होंने कमेंट करते हुए पूछा है कि- क्या ये फोटोशॉप्ड है? रोबिन उथप्पा ने जिम में पसीना बहाते हुए कई वीडियो भी शेयर किए हैं।