
India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रही वनडे सीरीज में रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं, जिसे तोड़ने में जमाने लग जाएंगे। सीरीज के अब तक दोनों मैचों को टीम इंडिया ने जीता है और दोनों मैच लो स्कोरिंग हुए हैं। बचे हुए 3 मैचों में रोहित शर्मा अगर 17 छक्के लगा देते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। अगर रोहित ऐसा कर देते हैं तो इस रिकॉर्ड को तोड़ने में शायद कई दशक लग सकते हैं।
रोहित शर्मा वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 3 दोहरा शतक लगाए हैं और उनके अलावा आज तक कोई क्रिकेटर ऐसा नहीं कर पाया है। और अब रोहित शर्मा 400 छक्कों के करीब पहुंच गए हैं। इसके अलावा अगर वह अपने छक्कों की संख्या 24 और बढ़ा लेते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
वनडे का यह रिकॉर्ड तोड़ना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि आजकल टीमें इतने ज्यादा वनडे मैच नहीं खेलती हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए एक लंबे करियर की जरूरत है, जो आज के समय में काफी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ी अब टी20 और टेस्ट मैच खेलने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं।
न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित शर्मा पहले मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हो गए हैं, जो पहली बार हुआ था। इससे पहले रोहित शर्मा के खिलाफ वनडे सीरीज में कभी भी 0 पर आउट नहीं हुए थे। हालांकि दूसरे मैच में उन्होंने शानदार 23 रन की पारी खेली और लो स्कोरिंग पिच पर टारगेट चेज करने में अहम भूमिका निभाई थी।
हालांकि इस सीरीज में अभी और 3 मैच बचे हैं और रोहित शर्मा बचे हुए मुकाबलों में इस उपलब्धि तक पहुंच सकते हैं। रोहित शर्मा अगर 3 में से 2 मैचों में भी बड़ी पारी खेल देते हैं, तो वनडे क्रिकेट में नया रिकॉर्ड स्थापित हो सकता है। इसके अलावा, इस साल श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उन्हें तीन वनडे मैच खेलने को मिलेंगे, जहां वह इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं।