क्रिकेट

‘रिंकू और शुभमन की कोई गलती नहीं है’, रोहित-अगरकर ने बताया क्यों नहीं वर्ल्ड कप की टीम में मिली जगह

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्ताम रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जहां उन्होंने मीडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुनी गई टीम से जुड़े सवालों का जवाब किया।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2024, 8:05 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्ताम रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जहां उन्होंने मीडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुनी गई टीम से जुड़े सवालों का जवाब किया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2024 (ICC Men's T20 World Cup 2024) के लिए भारतीय टीम (Team India) में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को शामिल करने का बचाव किया। उन्होंने केएल राहुल, रिंकू सिंह और शुभमन गिल को टीम में न शामिल करने के बारे में भी बड़ी बात कही। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान पंड्या का रंग फीका रहा है. हालांकि बल्ले से उन्होंने 150.38 के स्ट्राइक रेट से 197 रन बनाए हैं, लेकिन गेंद से उनका प्रदर्शन चिंताजनक रहा है। दूसरी ओर शुभमन गिल और रिंकू सिंह भी इस आईपीएल में कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

गुरुवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को मीडिया से बकरते हुए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पंड्या को टीम में चुनने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "उप कप्तानी के संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई। आप चाहते हैं कि सभी लोग अच्छे फॉर्म में हों। मुझे लगता है कि वह लंबी छुट्टी के बाद आए हैं।" अगरकर ने दावा किया कि टीम को संतुलित रखने की उनकी विशेष क्षमता के कारण उनका चयन उचित है। "हार्दिक ने आखिरी बार भारत के लिए अक्टूबर 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे विश्व कप मैच खेला था। हमारे पास अपना पहला गेम खेलने तक एक महीना और थोड़ा सा समय है। इसलिए, हम जानते हैं कि वह अच्छा कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह उसी फॉर्म में बने रहेंगे।"

इस वजह से रिंकू और शुभमन हुए बाहर

हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज रिंकू सिंह को टी20 विश्व कप टीम से बाहर किए जाने से भारतीय टीम के कई फैंस हैरान हैं। शुभमन गिल और रिंकू सिंह को बाहर करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अगरकर ने कहा, "उन्होंने इस मामले में कुछ भी गलत नहीं किया है और न ही शुभमन गिल ने। टीम कॉम्बिनेशम को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। हम ऐसा करना चाहते थे, जिससे पर्याप्त विकल्प मिले। कुछ स्पिनरों को टीम में शामिल किया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे नहीं लगता कि इसका रिंकू सिंह से कोई लेना-देना है। कुल मिलाकर आप सिर्फ 15 खिलाड़ी ही चुन सकते हैं।''

भारत को आईसीसी टूर्नामेंट के ग्रुप ए में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और सह-मेजबान अमेरिका के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ करेगी, इसके बाद 9 जून को उसी स्थान पर पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबला होगा। इसके बाद 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा से खेलेगी।

Also Read
View All
ODI World Cup 2027: अजिंक्य रहाणे ने चुने भारत के 5 तेज गेंदबाज, जानें किसे मिली जगह और किसका कटा पत्ता?

NZA vs INDA: केएल-यशस्वी फिर फेल, पडिक्कल-सुदर्शन ने पारी को संभाला, दूसरे दिन स्टंप तक न्यूजीलैंड से 98 रन पीछे भारत

तिलक वर्मा ने T20I में इतिहास रचते हुए युवराज-सैमसन जैसे दिग्‍गजों को छोड़ा पीछे, अब नजर रोहित-विराट के महारिकॉर्ड पर

शाहीन अफरीदी के पास आज ODI क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका, खतरे में शमी-बुमराह समेत दुनिया के कई दिग्‍गजों के रिकॉर्ड

NZA vs INDA: बल्‍लेबाजों के फेल होने के बाद गेंदबाजों की जमकर कुटाई, न्‍यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 204 रन की बढ़त बनाई