क्रिकेट

रोहित शर्मा को राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से किया सम्मानित, BBCI ने शेयर किया वीडियो

Rohit Sharma honored with Padma Shri award: भारतीय पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा को भारत की राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्‍कार से सम्‍मनित किया है। बीसीसीआई ने इसका वीडियो शेयर करते हुए उन्‍हें बधाई दी है।
2 min read
Jun 23, 2026
Rohit Sharma honored with Padma Shri award
रोहित शर्मा को पद्मश्री पुरस्‍कार से सम्‍मनित करतीं राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Rohit Sharma honored with Padma Shri award: भारत के सबसे प्रतिष्ठित इंटरनेशनल क्रिकेटर्स में से एक पूर्व भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा को राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्‍ट्रपति भवन में पद्मश्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसे खेल के महान खिलाड़ी के लिए एक बहुत बड़ा सम्मान बताते हुए अपने एक्‍स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी वायरल हो रहा है। बता दें कि 'नागरिक अलंकरण समारोह-द्वितीय' में 'पद्म पुरस्कार 2026' राष्ट्रपति ने विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।

तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा सदन

समारोह के दौरान जैसे ही रोहित शर्मा का नाम पुकारा गया तो वह सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पास पहुंचे और उन्‍हें हाथ जोड़कर नमस्‍कार किया। इस दौरान पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद उन्‍होंने परंपरा के अनुसार, राष्‍ट्रपति का अभिवादन किया। फिर वह राष्‍ट्रपति के पास पहुंचे, जिन्‍होंने रोहित को मेडल पहनाकर पद्मश्री अवॉर्ड का प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया।

अब सिर्फ ODI क्रिकेट खेलते हैं रोहित शर्मा

बता दें कि भारत के सबसे सफल सलामी बल्‍लेबाजों में से एक माने जाने वाले रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल और टेस्‍ट क्रिकेट दोनों से संन्‍यास ले चुके हैं। वह अब सिर्फ भारत के लिए एकदिवसीय क्रिकेट खेलते हैं, ताकि 2027 में अपने विश्‍व कप खिताब जीतने के सपने को पूरा कर सकें।

ODI क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्‍लेबाज

रोहित एकदिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्‍होंने इस फॉर्मेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। उन्‍हीं के नेतृत्‍व में भारत ने 2024 का टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ट्रॉफी जीती थी। अब उनका सपना अपनी उपलब्धियों में वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 का टाइटल जीतना है।

विजय अमृतराज पद्म भूषण से सम्मानित

राष्ट्रपति ने रोहित शर्मा के अलावा खेल जगत से टेनिस के पूर्व दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति ने समारोह में 65 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Updated on:
23 Jun 2026 07:00 pm
Published on:
23 Jun 2026 06:30 pm