क्रिकेट

दो खिलाड़ी जो तोड़ सकते हैं वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप 1975 में खेला गया था। तब से लेकर अब तक बहुत से खिलाड़ियों ने वनडे में शानदार खेल दिखाया है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छ'क्के लगाने का रिकॉर्ड है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2022, 5:18 PM IST
bat_and_ball.jpg

Most ODI Sixes in ODI: दोस्तों आपको बता दें कि क्रिकेट की शुरुआत टेस्ट फॉर्मेट में हुई थी। लेकिन समय के साथ 1972 में वनडे क्रिकेट यानी कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की भी शुरुआत हुई। 1975 में पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला गया और समय के साथ वनडे क्रिकेट और ज्यादा फेमस होता गया। इस फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, जावेद मियांदाद जैसे दिग्गज क्रिकेटरों का बोलबाला रहा है।

लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर और कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्'के लगाने का रिकॉर्ड है। जिन्होंने कुल 351 छ'क्के इस फॉर्मेट में लगाए हैं। आज हम आपको ऐसे ही दो खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अफरीदी के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं

1) रोहित शर्मा

दोस्तों हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा आते हैं। रोहित 233 वनडे मुकाबलों में कुल ढाई सौ छक्के लगा चुके हैं। और वह अफरीदी के इस रिकॉर्ड को तोड़ने से मात्र 101 छ'क्के ही दूर हैं। अभी वह मात्र 35 साल के है और जिस तरीके की फॉर्म में चल रहे हैं उसे देखकर लगता है। जल्द ही वह एक-दो साल में अफरीदी के इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : क्रिकेट में 2019 के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 4 बल्लेबाज


2) जोस बटलर

इंग्लैंड टीम के लिमिटेड ओवर के कप्तान जोस बटलर हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद है। वह रोहित शर्मा के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो शाहिद अफरीदी के इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। बटलर की उम्र मात्र 31 साल है और वह अब तक 153 वनडे मुकाबलों में कुल 144 सिक्स लगा चुके हैं। अगर वह 4-5 साल और वनडे क्रिकेट खेल लेते हैं तो वह जरूर अफरीदी के इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। बता दें कि बटलर को अपने शानदार सिक्स लगाने के लिए दुनिया भर में जाना पहचाना जाता है।

यह भी पढ़ें : 3 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वनडे में लगाए सबसे ज्यादा अर्धशतक

Updated on:
17 Jul 2022, 5:18 PM IST
Published on: