क्रिकेट

रोहित शर्मा ने जब इंटरव्यू दे रहे जीत के हीरो हार्दिक पांड्या को किया किस, ये वीडियो देख छलक आएंगी आपकी आंखें

Rohit Sharma Kiss Hardik Pandya: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताबी मुकाबले में ऐतिहासिक जीत के बाद रोहित शर्मा की आंखें नम थी। मैच के तुरंत बाद जब हार्दिक पांड्या इंटरव्यू दे रहे थे तभी बीच इंटरव्यू रोहित शर्मा वहां पहुंचे और जीत के हीरो पांड्या को किस करते हुए गले से लगा लिया।
less than 1 minute read
Rohit Sharma Kiss Hardik Pandya

Rohit Sharma Kiss Hardik Pandya: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका पर जीत के बाद भारतीय टीम के साथ पूरे देश में जश्न का माहौल था। सभी शहरों में क्रिकेट फैंस ने जमकर आतिशबाजी की। वहीं, टीम इंडिया ने 11 साल बाद जैसे ही खिताब अपने नाम किया तो कप्तान रोहित शर्मा भी खुशी से झूम उठे। इस ऐतिहासिक जीत के बाद रोहित शर्मा की आंखें नम थी। मैच के तुरंत बाद जब हार्दिक पांड्या इंटरव्यू दे रहे थे तभी बीच इंटरव्यू रोहित शर्मा वहां पहुंचे और जीत के हीरो पांड्या को किस करते हुए गले से लगा लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो

दरअसल, ये वाकया तब हुआ जब हार्दिक पांड्या मैच के बाद तिरंगा झंडा लिए स्‍टार स्‍पोर्ट्स को इंटरव्यू दे रहे थे। जीत की खुशी में कप्तान रोहित शर्मा भी वहां जा पहुंचे और हार्दिक पांड्या को चूमते हुए गले से लगा लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैंस इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जीत का टर्निंग पॉइंट रहा हार्दिक पांड्या का ओवर

गौरतलब हो कि टीम इंडिया की इस जीत का टर्निंग पॉइंट हार्दिक पांड्या को वह ओवर ही था, जिसमें पहले उन्होंने हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेजा था। 4 ओवरों में साउथ अफ्रीका की टीम को 26 रन की दरकार थी। हेनरिक क्लासेन भारतीय स्पिनर्स पर कहर बरपा रहे थे। वह 27 गेंदों पर 52 रन बनाकर क्रीज पर थे। हार्दिक ने आते ही क्लासेन को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। इसके बाद भारतीय टीम हावी हो गई और 7 विकेट से ये मैच जीत लिया।

Updated on:
30 Jun 2024 07:59 am
Published on:
30 Jun 2024 07:59 am
Also Read
View All
WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ में बड़े बदलाव शुरू, रायन टेन डोएशेट के बाद अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी होगी छुट्टी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, पहली बार ODI टीम में मिली जगह

गौतम गंभीर को बड़ा झटका, रायन टेन डोएशेट ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच का पद

ETPL 2026 Time: पहले एडिशन में उतरेंगे अश्विन, डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे बड़े स्‍टार, जानें भारत में कब से देख सकेंगे लाइव मैच