टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज में खेलते दिखेंगे रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत। विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस बरकरार।
Ranji Trophy 2024-25: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सख्त है और सभी खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने की हिदायत दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय टेस्ट टीम के ज़्यादातर खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे फेज में खेलते हुए दिखाई देंगे।
रोहित शर्मा को मुंबई रणजी टीम के साथ अभ्यास करते हुए देखा जा रहा है। ऐसे में वे 23 जनवरी से जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल भी इस मैच में बतौर सलामी बल्लेबाज शामिल हो सकते हैं।
रोहित ने आखिरी बार 9 साल पहले नवंबर 2015 में मुंबई में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा समेत का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा था और वे पांच पारियों में 6 के औसत से मात 31 रन बना पाये थे।
वहीं विकेट कीपर ऋषभ पंत 23 जनवरी से राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच में दिल्ली की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। पंत ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी मैच 2017-2018 सीजन में खेला था।
वहीं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पंजाब और कर्नाटक के मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे। गिल पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में चेतेश्वर पुजारा की जगह नंबर 3 पर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गिल ने तीन मैचों की 5 पारियों में ने 93 बनाए थे। जिसमें उनके बल्ले से 31, 28, 1, 20 और 13 रन निकले थे। गिल ने जनवरी 2022 में अलूर में मध्य प्रदेश के खिलाफ आखिरी रणजी मैच खेला था।
विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलिया एक खिलाफ संघर्ष करते हुए दिखाई दिये थे। पर्थ में खेले गए पहले मैच में उन्होंने शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद वे पूरी सीरीज में 9 पारियों में 23.75 की मामूली औसत से 190 रन ही बना पाये थे। कोहली रणजी ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं इसको लेकर पिक्चर क्लियर नहीं हुई है। आखिरी बार 2012 में कोहली ने दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में भाग लिया था।