क्रिकेट

CSK को आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार हराने वाले दूसरी टीम बनी RR, पहले नंबर पर इस टीम का कब्जा

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में पंजाब किंग्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गई है। आईपीएल के इतिहास में सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत मुंबई इंडियंस (MI) ने हासिल की है। मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 21 मैचों में हराया है। बता दें कि सीएसके और एमआई दोनों आईपीएल की दो सर्वाधिक सफल टीमें हैं। दोनों 5-5 बार खिताब जीत चुकी हैं।
2 min read
Mar 31, 2026
CSK vs RR

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का तीसरा मुक़ाबला 2008 की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

मुंबई इंडियंस ने हराया है चेन्नई को सबसे ज्यादा बार

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में पंजाब किंग्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गई है। आईपीएल के इतिहास में सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत मुंबई इंडियंस (MI) ने हासिल की है। मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 21 मैचों में हराया है। बता दें कि सीएसके और एमआई दोनों आईपीएल की दो सर्वाधिक सफल टीमें हैं। दोनों 5-5 बार खिताब जीत चुकी हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज़ की 16वीं जीत

सीएसके के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स हैं। दोनों ने 16-16 मैच जीते हैं। आरसीबी ने सीएसके को 13 मैचों में हराया है और तीसरी सफल टीम है। 12 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स चौथे और 11 जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स पांचवें स्थान पर हैं।

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच पर नजर डालें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई थी। सीएसके के लिए सर्वाधिक 43 रन जेमी ओवरटन ने बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2, नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2, और रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिले।

राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल 36 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। आरआर के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

Updated on:
31 Mar 2026 08:16 am
Published on:
31 Mar 2026 08:16 am