क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत 73 गेंद में RR ने जीत मैच, सीएसके से यहां हुई बड़ी गलती

RR vs CSK Highlights, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने 128 रन के लक्ष्य को 12.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

2 min read
Mar 30, 2026
राजस्थान रॉयल्स (फोटो-IANS)

RR vs CSK IPL 2026 Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 8 विकेट से हरा दिया। वैभव ने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और वह राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

ये भी पढ़ें

CSK की जर्सी में उतरते ही संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, 6 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा

73 गेंद में हासिल कर लिया लक्ष्य

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स 128 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी थी। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 75 रन जोड़कर जीत की मजबूत नींव रखी। इस साझेदारी में वैभव ज्यादा आक्रामक रहे। उन्होंने 17 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। अंशुल कंबोज की गेंद पर सरफराज खान ने शानदार कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया।

यशस्वी जायसवाल ने दूसरे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल के साथ 24 रन जोड़े। जुरेल 9 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जायसवाल और कप्तान रियान पराग ने नाबाद 29 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 विकेट पर 128 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। जायसवाल ने पारी में एंकर की भूमिका निभाई और 36 गेंदों पर 1 छक्का व 3 चौकों की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे। पराग ने 11 गेंदों पर 1 छक्का और 1 चौके की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद योगदान दिया। सीएसके की ओर से दोनों विकेट अंशुल कंबोज ने लिए।

CSK की सबसे बड़ी गलती

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन साधारण रहा। उनकी सबसे बड़ी गलती टॉप ऑर्डर ने की, जिस पिच पर वैभव ने 15 गेंद में अर्धशतक जड़ा, उसी पिच पर 51 रन तक पहुंचने के लिए सीएसके ने 5 विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। टीम के लिए 100 का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल हो जाता, अगर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 43 रन की पारी नहीं खेली होती। ओवरटन ने आखिरी विकेट के लिए कंबोज के साथ 33 रन की साझेदारी की। इसके अलावा, सरफराज खान ने 17 और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट, नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट और रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया तहलका, जड़ा RR के लिए IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, देखें लिस्ट

Updated on:
30 Mar 2026 10:55 pm
Published on:
30 Mar 2026 10:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर