RR vs MI Playing 11: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 38वां मुकाबला खेला जाएगा। इस अहम मैच से पहले जानते हैं दोनों की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है?
RR vs MI Probable Playing 11: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज सोमवार को आईपीएल 2024 का 38वां मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं, हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस 7वें पायदान पर है। इस सीजन में एक बार राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस को हरा चुकी है। आज एमआई पिछली हार का बदला चुकाने उतरेगी। ऐसे में दर्शकों को आज रोमांचकर मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस अहम मैच से पहले जानते हैं दोनों की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है?
राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो नांद्रे बर्गर (पैर में चोट) और संदीप शर्मा (साइड स्ट्रेन) कुछ गेम मिस कर चुके हैं। आज इन दोनों की ही प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। आरआर संदीप शर्मा को रोहित शर्मा के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहेगा, क्योंकि वह 44 गेंदों में पांच बार रोहित को आउट कर चुके हैं। वहीं, बोल्ट और आवेश खान ने रोहित को क्रमशः 18 और 13 गेंदों में दो बार आउट किया है। बोल्ट और संदीप ईशान किशन को भी दो-दो बार आउट कर चुके हैं।
यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन/संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। (इम्पैक्ट प्लेयर- नंद्रे बर्गर/केशव महाराज)
मुंबई इंडियंस को वर्तमान में प्लेयर्स की फिटनेस को लेकर कोई टेंशन नहीं है। बटलर, संजू सैमसन और शिम्रोन हेटमायर के खिलाफ जसप्रीत बुमराह काफी महत्वपूर्ण होंगे। वह बटलर को दो बार, हेटमायर को तीन बार और सैमसन को दो बार आउट कर चुके हैं। इन तीनों का स्ट्राइक रेट भी बुमराह के खिलाफ 100 से नीचे ही है।
रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह। (इम्पैक्ट प्लेयर- आकाश मधवाल)