Yashasvi Jaiswal: आईपीएल 2024 का 39वां मैच आज सोमवार 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में राजस्थान का अपने होमग्राउंड पर दबदबा रहा है, लेकिन यशस्वी जायसवाल का खराब फॉर्म राजस्थान रॉयल्स के साथ टीम इंडिया की टेंशन भी बढ़ा रहा है, क्योंकि आईपीएल के बाद 2 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होगा। आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का दमदार प्रदर्शन जारी है। यह टीम अपने 7 मैचों में 6 जीतकर अंक तालिका में टॉप पर है। टीम के लगभग सभी खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं, लेकिन युवा सलामी बल्लेबाजी अब भी अपनी फॉर्म तलाशने की जद्दोजहद में है।