आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स 7 में से 6 मैच जीतकर शीर्ष पर बनी हुई है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 7 में से 5 जीत के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। जबकि 7 में से 5 मैच जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद नेट रन रेट के चलते तीसरे स्थान पर है। इसी तरह 7 में से 4 जीत के साथ सीएसके चौथे, 7 में से 4 जीत के साथ एलएसजी पांचवें, 8 में से 4 जीत के साथ जीटी छठे, 7 में से 3 जीत के साथ एमआई 7वें, 8 में से 3 जीत के साथ दिल्ली 8वें और 8 में से 2 जीत के साथ पंजाब 9वें पायदान पर है।