क्रिकेट

VHT 2025-26: ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक ठोक रचा इतिहास, विजय हज़ारे ट्रॉफी में ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज

ऋतुराज ने 131 गेंद पर छह छक्के और आठ चौकों की मदद से नाबाद 134 रन बनाए। यह उनके लिस्ट ए करियर का 19वां और विजय हज़ारे ट्रॉफी में 15वां शतक है। इस शतक के साथ वह विजय हजारे ट्रॉफी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

2 min read
Jan 08, 2026
ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में जड़ा 15वां शतक (Photo - EspnCricInfo)

Ruturaj Gaikwad, Goa vs Maharashtra, Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) लीग स्टेज के आखिरी राउंड के ग्रुप सी का मुक़ाबला गोवा और महाराष्ट्र के बीच खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में महाराष्ट्र ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 249 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें

6,6,6,6,6,6… हार्दिक पंड्या ने विजय हजारे में मचाई तबाही, सिर्फ इतनी गेंदों पर ठोक डाला तूफानी अर्धशतक

ऋतुराज ने जड़ा 15वां शतक

ऋतुराज ने 131 गेंद पर छह छक्के और आठ चौकों की मदद से नाबाद 134 रन बनाए। यह उनके लिस्ट ए करियर का 19वां और विजय हज़ारे ट्रॉफी में 15वां शतक है। इस शतक के साथ वह विजय हजारे ट्रॉफी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के ही अंकित बावने की बराबरी की है।

अंकित बावने की बराबरी की

ऋतुराज अबतक खेले गए 59 मैचों की 57 पारियों में 15 शतक जड़ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 65.41 के बेहतरीन औसत से 3336 रन बनाए हैं। इन 15 शतकों में एक दिखरा शतक भी है। वहीं बावने ने 101 मैचों की 94 पारियों में 15 शतक जड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 54.97 के शानदार औसत से 4178 रन बनाए हैं।

विजय हज़ारे ट्रॉफी में बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन

खिलाड़ीटीमअवधिमैचपारियांनॉटआउटरनसर्वश्रेष्ठ स्कोरऔसतगेंदेंस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकशून्यचौकेछक्के
ऋतुराज गायकवाड़महाराष्ट्र2017–202659*5763336220*65.413177105.00159317112
अनिकेत राव बवनेमहाराष्ट्र2009–2026101*94184178184*54.97522579.961517537755
देवदत्त पडिक्कलकर्नाटक2019–202635*356265115291.41278695.151313125483
मयंक अग्रवालकर्नाटक2012–202678*787373516252.60376799.151318643979
मनन वोहराचंडीगढ़/पंजाब2014–202676*743274214338.61330482.99119527350

महाराष्ट्र की लड़खड़ाती बल्लेबाजी को संभाला

गोवा के खिलाफ ऋतुराज बड़ी ही मुश्किल स्थिति में मैदान पर उतरे थे। मगर उन्होंने अपने इस शतक के दम पर महाराष्ट्र को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र ने 2 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। तब ऋतुराज बल्लेबाजी के लिए आए। 52 के स्कोर पर छह विकेट गिर गए थे। इसके बाद ऋतुराज ने विकी ओस्टवल के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की राह दिखाई। ओस्टवल ने 82 गेंद पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन बनाए।

ये भी पढ़ें

Aus vs Eng: अगर हमने… आखिरी एशेज टेस्ट हारने के बाद छलका कप्तान बेन स्टोक्स का दर्द, जानें किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा

Also Read
View All

अगली खबर