क्रिकेट

SA vs BAN: दक्षिण अफ्रीका की घातक गेंदबाजी, बांग्लादेश को मात्र 118 रन पर रोका

बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम निर्धारित ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 117 रन ही बना सकी। इस टीम को पहली ही गेंद पर जुएरिया फिरदौस (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद ताज नेहर (1) और सोभना मोस्टरी की जोड़ी दूसरे विकेट के लिए 14 रन ही जुटा सकी।
2 min read
Jun 28, 2026
BAn vs SA
बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका को 118 रन का टारगेट दिया (photo - EspncricInfo)

South Africa Women vs Bangladesh Women, Women's T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मैच में जीत के लिए 118 रन का टारगेट रखा है। लॉर्ड्स में जारी इस मुकाबले में बांग्लादेश की जीत भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह को आसान बना सकती है।

बांग्लादेशी की खराब बल्लेबाजी

रविवार को लंदन में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम निर्धारित ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 117 रन ही बना सकी। इस टीम को पहली ही गेंद पर जुएरिया फिरदौस (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद ताज नेहर (1) और सोभना मोस्टरी की जोड़ी दूसरे विकेट के लिए 14 रन ही जुटा सकी। बांग्लादेश ने 14 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। यहां से सोभना ने शर्मिन अख्तर के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 56 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद बांग्लादेश फिर से बिखर गई।

नॉनकुलुलेको ने झतेक दो विकेट

शर्मिन 29 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि सोभना ने 48 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 42 रन बनाए। इनके अलावा, कप्तान निगार सुल्ताना 20 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 32 रन बनाकर नाबाद रहीं। विपक्षी खेमे से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 22 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि मारिजैन कप्प, शबनीम इस्माइल और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट हासिल किया।

दक्षिण अफ्रीका के पास सेमीफ़ाइनल में जाने का मौका

'ग्रुप-ए' की प्वाइंट्स टेबल में बांग्लादेश 4 में से 2 मैच जीतकर फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। भारत ने 4 में से 3 मैच अपने नाम किए हैं, लेकिन +2.268 नेट रन रेट के चलते साउथ अफ्रीका (+0.734) से ऊपर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआती सभी चार मैच जीतकर शीर्ष पर है।

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दिन के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। साउथ अफ्रीका की हार भी टॉप-4 में उसकी जगह को पक्की कर सकती है। अगर बांग्लादेशी टीम इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हरा देती है, तो भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी।

लौरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी में साउथ अफ्रीका इस मुकाबले में ताजमिन ब्रित्स, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिजैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा के साथ उतरी है।

वहीं, बांग्लादेशी टीम ताज नेहर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), सोभना मोस्टरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और शंजीदा अख्तर मेघला के साथ यह मैच खेल रही है।

Updated on:
28 Jun 2026 04:58 pm
Published on:
28 Jun 2026 04:56 pm