क्रिकेट

इडेन गार्डेंस में अफ्रीकी बल्लेबाज मचाएंगे तूफान या न्यूजीलैंड के गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें पिच का हाल

SA vs NZ Eden Gardens Pitch Report: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 का पहला सेमीफाइनल कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेला जाएगा। चलिए जानते हैं कैसी है पिच।

2 min read
Mar 03, 2026
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- IANS)

T20 World Cup 2026 1st Semifinal Pitch Report: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें इससे पहले एक-एक बार खिताबी मुकाबला खेल चुकी हैं, लेकिन दोनों को पहले T20 वर्ल्ड कप खिताब का इंतजार है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि यहां की पिच कैसी है।

ये भी पढ़ें

भारत-इंग्लैंड मैच में हुई बारिश और रद्द हुआ दूसरा सेमीफाइनल, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

बल्लेबाजों के लिए मददगार

कोलकाता की पिच की बात करें तो यहां काली मिट्टी वाली पिच है, जो थोड़ी हार्ड होती है। इस पर गेंद ज्यादा बाउंस होती है और बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। यही वजह है कि यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। इस पिच पर 160 के आसपास का स्कोर देखने को मिलता है। हालांकि, यह वही मैदान है जहां ड्यू फैक्टर काफी अहम हो जाता है। शाम को गेंद स्लिप हो सकती है और फील्डिंग करने में दिक्कत हो सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।

इसी पिच पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रन के लक्ष्य को हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया था। ऐसे में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका में से जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है। शुरुआती ओवरों में थोड़ी स्विंग जरूर मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों के लिए पिच आसान होती जाती है।

अजेय है साउथ अफ्रीका

दोनों टीमों के अब तक के सफर की बात करें तो साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम है, जो अब तक हारी नहीं है। वहीं न्यूजीलैंड सुपर 8 में सिर्फ एक मैच जीत पाई थी और उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। सुपर 8 में उनका पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि आखिरी मुकाबले में उन्हें इंग्लैंड से हार झेलनी पड़ी थी।

साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और भारत के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। पहले राउंड में साउथ अफ्रीका ने चारों मैच जीते थे और उसी ग्रुप में न्यूजीलैंड भी थी, जिसने तीन मैच जीते थे। जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तब भी साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी थी।

T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका को हरा नहीं सकी है। दोनों टीमें छह बार आमने-सामने हुई हैं और सभी छह बार साउथ अफ्रीका को जीत मिली है। ऐसे में इस बार न्यूजीलैंड की टीम न सिर्फ इतिहास बदलने, बल्कि इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

टी20 वर्ल्डकप के लिए साउथ अफ्रीका

एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, रायन रिकल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ, एनरिक नोर्किया और क्वेना मफाका।

टी20 वर्ल्डकप के लिए न्यूजीलैंड

फिन एलन, टिम सीफर्ट, राचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे और कोल मैकॉन्ची।

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्डकप में इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? दोनों टीमें जीत चुकी हैं 2-2 खिताब

Also Read
View All

अगली खबर