क्रिकेट

SA vs SL मैच में बाधा डालने आ पहुंची मधुमक्खियां, जानें- इसके बाद क्या हुआ…

श्रीलंकाई पारी के 48वें ओवर में कुछ देर के लिए रुका मैच। मधुमक्खियों का झुंड देख मैदान पर लेट गए सभी खिलाड़ी।

less than 1 minute read
Jun 28, 2019
Bees Attack in the SA vs SL match

चेस्टर ली स्ट्रीट।आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( ICC Cricket World Cup 2019 ) में शुक्रवार को रिवरसाइड मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान एक रोचक वाक्या सामने आया।

श्रीलंका क्रिकेट टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तो पारी के 48वें ओवर में सभी खिलाड़ी मैदान पर लेटने को मजबूर हो गए।

मैच में मधुमक्खियां

दरअसल इस दौरान अचानक से मैदान पर मधुमक्खियों का झुंड आ गया, जिससे सभी खिलाड़ी परेशान हो गए और अपने आप को बचाने के लिए मैदान पर लेट गए।

ऐसी हरकत देख स्टैंड में बैठे दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस व्यवधान के कारण मैच थोड़ी देर के लिए रुका। इसके बाद जब मधुमक्खियां मैदान छोड़कर चली गईं तब कहीं जाकर मैच फिर से शुरू हो पाया।

हालांकि क्रिकेट में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मैच के दौरान मधुमक्खियों ने मैच में खलल डाला हो और खिलाड़ी अपने आप को बचाने के लिए मैदान पर लेटने को मजबूर हो गए हों।

Updated on:
28 Jun 2019 08:09 pm
Published on:
28 Jun 2019 08:03 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो