क्रिकेट

ML T-20: 5 लाख में बिका सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन

अर्जुन को आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब टीम ने खरीदा। मुंबई टी-20 लीग के दूसरे सीज़न के लिए लगी बोली। सचिन तेंदुलकर हैं मुंबई टी-20 लीग के ब्रांड एम्बेसडर।
less than 1 minute read
sachin-tendulkar-with-arjun-tendulkar.jpg

मुंबई। वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे सफलतम क्रिकेटर्स में से एक रहे सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) का बेटा अर्जुन तेंदुलकर ( Arjun Tendulkar ) अपने पिता से प्रेरणा लेकर लगातार आगे बढ़ रहा हैं। अर्जुन को मुंबई टी-20 लीग में अपनी बेस प्राइस से पांच गुना अधिक कीमत मिली है। मुंबई टी-20 लीग में अर्जुन को आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब टीम ने पांच लाख रुपए में खरीदा है।

लीग के दूसरे सीजन की नीलामी में अर्जुन एक लाख की बेस प्राइस के साथ उतरे थे। वैसे उम्मीद यही थी कि अर्जुन को अपनी बेस प्राइस से काफी अधिक कीमत मिलेगी और हुआ भी ऐसा ही। इससे पहले अर्जुन को खरीदने के लिए कई टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

ऐसे आकाश टाइगर्स से जुड़े अर्जुन

नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने अर्जुन के लिए पांच लाख रुपये की आखिरी बोली लगाई। इसके बाद नीलामी करा रहे चारू शर्मा ने दो नई टीमें आकाश टाइगर्स और इगल ठाणे स्ट्राइकर्स को अपॉर्च्यूनिटी टू मैच (ओटीएम) का इस्तेमाल करने का मौका दिया।

दोनों टीमों ने इसका फायदा उठाया। इसलिए एक बैग में दो कार्ड रखे गए। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की एड हॉक समिति के सदस्य उन्मेष खानविल्कर ने एक कार्ड उठाया जिसमें आकाश टाइगर्स का नाम था।

आपको बता दें कि अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर मुंबई टी-20 लीग के ब्रांड एम्बेसडर हैं।

Updated on:
05 May 2019 10:04 am
Published on:
05 May 2019 10:04 am