क्रिकेट

लगातार दूसरी बार अजीबोगरीब तरह से आउट हुए साई सुदर्शन, नॉनस्ट्राइकर एंड पर शुभमन गिल ने पकड़ लिया सिर, देखें Video

क्वालीफायर-1 की तरह इस मैच में भी सुदर्शन हिट विकेट आउट हुए। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा की गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में शानदार चौका लगाने के बाद उनके हाथ से बल्ला छूट गया और सीधा स्टंप्स पर जा गिरा।

2 min read
May 29, 2026
क्वालीफायर-1 की तरह इस मैच में भी सुदर्शन हिट विकेट आउट हुए। (photo - IPL)

Sai Sudarshan Hit Wicket, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, Qualifier 2, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन एक बार फिर अजीबोगरीब तरह से आउट हुए हैं।

ये भी पढ़ें

RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी फिर शतक से चूके, डोनोवन फरेरा ने राशिद खान को चार छक्के जड़ राजस्थान रॉयल्स को 214 रन तक पहुंचाया

सुदर्शन फिर हिट विकेट आउट हुए

क्वालीफायर-1 की तरह इस मैच में भी सुदर्शन हिट विकेट आउट हुए। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा की गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में शानदार चौका लगाने के बाद उनके हाथ से बल्ला छूट गया और सीधा स्टंप्स पर जा गिरा। उन्होंने उस पारी में 32 गेंदों में 58 रन बनाए थे। यह देख नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े कप्तान शुभमन गिल निराशा से अपना सिर पकड़कर बैठ गए और घुटनों के बल जमीन पर बैठ गए।

यह सुदर्शन का तीसरा हिट विकेट आउट

यह साई सुदर्शन का आईपीएल में तीसरा हिट विकेट आउट था। इससे पहले क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ जैकब डफी की गेंद पर भी वे इसी तरीके से आउट हुए थे। उस बार स्क्वायर कट मारने के बाद बल्ला हाथ से निकल गया और स्टंप्स से टकरा गया।

आईपीएल 2022 में भी हुआ था ऐसा

पहली बार यह घटना आईपीएल 2022 में हुई थी, जब मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ किरोन पोलार्ड की बाउंसर पर पुल शॉट खेलते हुए उनका बल्ला निकलकर ऑफ स्टंप से टकराया था। साई सुदर्शन अब आईपीएल इतिहास में हिट विकेट आउट होने वाले पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्हें तीन बार इस तरीके से पवेलियन लौटना पड़ा है। वे कुल मिलाकर लीग के 20वें खिलाड़ी हैं जिन्हें हिट विकेट के रूप में आउट किया गया है।

राजस्थान ने दिया 214 का लक्ष्य

इससे पहले इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के अर्धशतक के बाद ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से गुजरात टाइटंस को 214 रनों का लक्ष्य दिया है। वैभव 47 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। वहीं फरेरा ने 11 गेंदों पर नाबाद 38 रन की पारी खेली। इसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे। आरआर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। जीटी के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 42 रन देकर 1 कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2, जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर रचा इतिहास, IPL के इतिहास में पावरप्ले में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
Published on:
29 May 2026 11:14 pm
Also Read
View All