क्रिकेट

Pak vs Ban: विवादित रन-आउट पर सलमान आगा का बड़ा बयान: ‘नियम एक तरफ, पर अगर उसकी जगह मैं होता तो…’

Pak vs Ban 2nd ODI Salman Ali Agha Run-out: सलमान अली आगा के विवादित रन-आउट ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। क्या मेहदी हसन मिराज ने खेल भावना का उल्लंघन किया है? सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अगर वो बॉलर की जगह होते तो क्या करते और क्यों उन्होंने 'स्पोर्ट्समैन स्पिरिट' का राग गाया।

2 min read
Mar 14, 2026
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के दूसरे वनडे मैच में सलमान अली आगा रन-आउट के बाद पवेलियन लौटते हुए (Photo - ESPN)

Salman Ali Agha Run-out Controversy: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुए दूसरे वनडे में सलमान अली आगा का रन-आउट अब एक बड़ा विवाद बन गया है। दिलचस्प बात यह है कि जो पाकिस्तान टीम अतीत में दूसरी टीमों के साथ ऐसा कर चुकी है, आज जब उनके अपने खिलाड़ी के साथ ऐसा हुआ, तो उन्हें यह रास नहीं आ रहा। मैदान पर जब यह वाकया हुआ, तब तो सलमान आगा चुप रहे, लेकिन मैच खत्म होने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'खेल भावना' का मुद्दा उठाकर अपनी भड़ास निकाली।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ तूफानी गेंदबाज!

ये था विवादित रन-आउट

यह पूरा मामला पाकिस्तान की बैटिंग के दौरान 39वें ओवर में हुआ। बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज बॉलिंग कर रहे थे। स्ट्राइक पर मौजूद मोहम्मद रिजवान ने एक सीधा शॉट खेला। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा और गेंद पकड़ने की कोशिश कर रहे मेहदी हसन के बीच हल्की टक्कर हो गई। इस टकराव की वजह से सलमान समय पर क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए। मेहदी ने इसका फायदा उठाया और गेंद उठाकर उन्हें रन-आउट कर दिया। अंपायर ने नियमों के मुताबिक उन्हें आउट दे दिया, लेकिन सलमान इससे खुश नहीं दिखे।

सलमान आगा का पक्ष

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान आगा ने अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि वह टक्कर की वजह से ही क्रीज से बाहर रह गए थे। सलमान का मानना है कि मैदान पर जो हुआ वह गरमा-गरमी का नतीजा था। उन्होंने कहा, 'मैंने जो महसूस किया वो शायद सबने देखा होगा। उस वक्त जो हुआ वह बस उस पल का जोश था, लेकिन मेरे लिए वह स्थिति काफी अलग थी।'

नियम से ऊपर खेल भावना

सलमान आगा ने माना कि मेहदी हसन ने नियमों के बाहर जाकर कुछ नहीं किया, लेकिन उन्होंने 'स्पोर्ट्समैन स्पिरिट' की बात छेड़ दी। सलमान ने कहा, 'मैं हमेशा नियमों का पालन करने वाला इंसान हूं और नियम के हिसाब से वह आउट थे। लेकिन जब बात खेल भावना की आती है, तो मेरा मानना है कि इसे सबसे ऊपर होना चाहिए। अगर मेहदी को लगता है कि उन्होंने जो किया वह सही है, तो ठीक है।'

अगर मैं होता तो…

सबसे खास बात सलमान ने तब कही जब उनसे पूछा गया कि अगर वह मेहदी की जगह होते तो क्या करते। सलमान ने जवाब दिया कि वह इस स्थिति को अलग तरीके से संभालते। उन्होंने कहा कि वह नियमों के पीछे भागने के बजाय खेल भावना को चुनते और शायद अपील वापस ले लेते। फिलहाल इस घटना ने क्रिकेट जगत को दो हिस्सों में बांट दिया है। एक वो जो नियमों को सही मानते हैं और दूसरे वो जो सलमान की 'खेल भावना' वाली बात से सहमत हैं।

Also Read
View All

अगली खबर